Apple India Sales: एप्पल ने भारत में एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, फाइनेंशियल यर 2024-25 में कंपनी की सालाना बिक्री लगभग 9 अरब डॉलर यानी करीब 75,000 करोड़ रुपये तक रही है। यह पिछले साल के मुकाबले 13% अधिक है, जब एप्पल ने लगभग 8 अरब डॉलर की बिक्री की थी। यह उपलब्धि ऐसे समय मिली है, जब ग्लोबल मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की बिक्री स्थिर बनी हुई है।
iPhone और MacBook की बिक्री बढ़ी
भारत में एप्पल की सफलता का सबसे ठोस कारण iPhone की मांग रही है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025 में आईफोन की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, मैकबुक कंप्यूटरों की डिमांड भी तेजी से बढ़ी, जिसने कंपनी की कुल आय में महत्वपूर्ण योगदान किया है।
ये भी पढ़ें-त्योहारी शॉपिंग का इंतजार खत्म! इस दिन से शुरू होंगी Amazon और Flipkart की मेगा सेल्स
भारतीय बाजार में मांग ज्यादा
चीन में एप्पल को बढ़ती प्रतिस्पर्धा और अस्थिर मांग से जूझना पड़ रहा है, वहीं भारत में इसके उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। चीन में जून तिमाही में बिक्री सिर्फ 4.4% बढ़ी जबकि एप्पल के लिए हमारा देश चौथा सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है, अमेरिका, चीन और जापान इससे पहले तीनों नंबरों पर बने हुए हैं।
खुलेंगे नए स्टोर
भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के लिए एप्पल लगातार रिटेल का विस्तार कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने बेंगलुरु के हेब्बल और पुणे के कोरेगांव पार्क में दो नए आधिकारिक स्टोर लॉन्च किए है। इससे देश में एप्पल के आधिकारिक स्टोर की संख्या बढ़कर चार हो गई है। इससे पहले मुंबई में एप्पल BKC और दिल्ली में एप्पल स्टोर साकेत में खुल चुका है।
CEO ने जताई खुशी
सीईओ टिम कुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जताते हुए कहा-‘बेंगलुरु और पुणे को नमस्ते! हम इन नए स्टोर्स के जरिए भारत के और अधिक ग्राहकों तक पहुंचने को लेकर बेहद उत्साहित हैं।’
मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा भारत
भारत अब एप्पल की विनिर्माण योजनाओं का एक अहम हिस्सा बन चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, अब हर 5 में से 1 iPhone भारत में बनेगा। कंपनी देश में पांच कारखानों के जरिए उत्पादन बढ़ा रही है। यह रणनीति चीन पर निर्भरता घटाने और भारत को एक वैकल्पिक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए कर रही है।
ये भी पढ़ें-Flipkart Big Billion Days: कुछ नहीं होगा आउट ऑफ स्टॉक, सेल शुरू होने के पहले ही मिलेंगे ऑफर, कैसे?
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
2 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
21 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
22 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines