Apple Discount Offers on iPad MacBook and AirPods Pro: एप्पल ने ऑफिशियल तौर पर स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स के लिए सेल ऑफर्स की घोषणा कर दी है जो सितंबर तक लाइव रहेंगे। एलिजिबल कस्टमर्स Mac और iPad पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर्स का मजा ले सकते हैं। आप Apple वेबसाइट पर सेल से जुड़ी सभी डिटेल्स देख सकते हैं। वहीं, हमने भी आपके लिए सेल के दौरान मिल रहे कुछ खास ऑफर्स को शार्ट लिस्ट किया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
MacBook पर जबरदस्त छूट
AirPods के साथ Mac खरीदने पर कंपनी इस वक्त ग्राहकों को 19,900 रुपये तक की छूट दे रही है। एलिजिबल कस्टमर्स iMac, MacBook Air और MacBook Pro पर जबरदस्त डिस्काउंट ले सकते हैं। ग्राहक इन Mac के अलावा AirPods 3, AirPods Pro 2 या AirPods Max खरीदकर 19,900 रुपये तक बचा सकते हैं। हालांकि, अगर आप AirPods 2, AirPods 3 या AirPods Pro 2 के साथ Mac Mini खरीदना चाहते हैं, तो डिस्काउंट थोड़ा कम हो जाएगा। ऐसे में ग्राहक सिर्फ 12,900 रुपये की फ्लैट छूट का लाभ ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Amazon सेल में OnePlus का 34 हजार वाला फोन मिल रहा है 20 हजार में
iPad भी मिल रहा है सस्ते में
अगर आप iPads, 11-इंच और 13-इंच iPad Pro के साथ M4 के साथ Apple Pencil Pro या Apple USB-C Pencil खरीद रहे हैं, तो आपको 11,900 रुपये की छूट मिल सकती है। वेबसाइट लिस्टिंग के अनुसार, M2 चिप और पेंसिल के साथ iPad Air 2 आपको 7,900 रुपये तक डिस्काउंट पर मिल सकता है। चलिए जानते हैं Apple Back To School Sale का मजा कौन ले सकता है…
Apple Back To School Sale Eligibility
कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इस सेल का मजा सिर्फ वो ही लोग ले सकते हैं जो उच्च शिक्षा ले रहे हैं और किसी संसथान से जुड़े हैं, किसी भी एजुकेशनल इंस्टीटूशन के किसी भी लेवल पर टीचर और स्टाफ मेंबर इसका लाभ ले सकते हैं। जानकारी के अनुसार यह ऑफर अभी सिर्फ Newly एडमिटेड यूनिवर्सिटीज के स्टूडेंट्स पर लागू होता है। खरीदारी करते समय आपको स्टूडेंट आईडी और एडमिट कार्ड सबमिट करना होगा। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह इन ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
13 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
16 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines