Aadhaar Card खो गया हो तो चिंता न करें, नए के लिए ये पांच चीजें जरूरी, ऐसे करें अप्लाई
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

How to Order for New Aadhaar Card: आधार कार्ड आज के समय में एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। स्कूल, कॉलेज से लेकर सभी सरकारी कार्यों में इसकी आवश्यकता होती है। इसलिए जरूरी हो जाता है इस दस्तावेज को काफी संभालकर रखना चाहिए। हालांकि, कई बार लोगों के पास यह दस्तावेज (आधार कार्ड) गुम हो जाता है। आधार कार्ड खो जाने के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अगर आपका भी आधार कार्ड गुम हो गया है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। क्योंकि यहां हम कुछ शानदार तरीका बता रहे हैं, जिसके बाद आप आसानी से अपना नया आधार कार्ड पा सकते हैं।
आधार कार्ड गुम होने के बाद आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा, जिसके बाद आप अपना नया आधार कार्ड वापस पा सकते हैं। इससे लिए आपके पास आधार नंबर, एनरोलमेंट आईडी, आधार वर्चुअल आईडी, या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल का होना जरूरी है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) लोगों को नया आधार कार्ड प्राप्त करने की अनुमति प्रदान करता है।
नया आधार कार्ड के साथ आप ई आधार या पीवीसी आधार कार्ड भी प्राप्त कर सकते हैं। जो भी व्यक्ति अपना आधार नंबर जानते हैं वह यूआईडीएआई की आधिकारिक साइट या एमआधार ऐप की मदद से ई आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः अब मोबाइल में भी ट्रांसलेट होंगी Emails, आपके बड़े काम आने वाली है Gmail की ये खास टेक्निक
ई-आधार कार्ड के साथ ही आप अपने आधार का पीवीसी कार्ड भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। पीवीसी कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा यूआईडीएआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। नीचे कुछ स्टेप्स बताए गए हैं, जिसो फॉलो करके आसानी से पीवीसी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: