अब मोबाइल में भी ट्रांसलेट होंगी Emails, आपके बड़े काम आने वाली है Gmail की ये खास टेक्निक
Edited By Sumit Kumar

Edited By Sumit Kumar

Emails Translate Feature on Gmail Mobile App: जीमेल यूजर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गूगल ने ईमेल को मोबाइल ऐप पर भी ट्रांसलेट करने की सुविधा प्रोवाइड कर दिया है। पहले यह सुविधा सिर्फ जीमेल के वेब वर्जन के लिए थी।
गूगल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ”सालों से, हमारे यूजर्स वेब पर जीमेल में 100 से अधिक भाषाओं में आसानी से ईमेल का अनुवाद कर रहे हैं। आज से, हम जीमेल मोबाइल ऐप के लिए इस फीचर की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं।”
अब, गूगल के इस खास फीचर की मदद से यूजर्स को भाषा की बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर बताएं तो, मान लीजिए जीमेल अकाउंट पर अंग्रेजी भाषा में ईमेल आया है, लेकिन आप अंग्रेजी पढ़ने में असमर्थ हैं तो आप जीमेल के नए फीचर की मदद से ईमेल को दूसरी भाषा में कन्वर्ट कर सकते हैं।
आपको बता दें कि, जीमेला का ईमेल्स ट्रांसलेट फीचर वर्तमान में अपने बीटा फेस में है। इसका मतलब है कि कुछ डिवाइसेस में अभी इस सुविधा नहीं पहुंची होगी। इसके साथ ही आप एक बार अपने मोबाइल में जीमेल ऐप को अपडेट कर लें। हालांकि, जीमेल वेब वर्जन पर यह फीचर लाइव है। ऐसे में अगर आपके फोन में यह फीचर नहीं तो आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में इसका लाभ ले सकते हैं और अपना काम पूरा कर सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: