45°C की गर्मी में फट सकता है आपका स्मार्टफोन! बचने के लिए तुरंत करें ये काम

45°C की भीषण गर्मी सिर्फ आपकी सेहत ही नहीं, आपके स्मार्टफोन के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है. जानिए गर्मियों में फोन को ओवरहीट होने से बचाने के आसान और जरूरी तरीके.

Phone heat

तेज गर्मी में स्मार्टफोन को ऐसे बचाएं. (AI Generated Image)

विज्ञापन

Smartphone Overheating Solution: भीषण गर्मी अब सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि स्मार्टफोन्स के लिए भी बड़ी परेशानी बनती जा रही है. राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है. ऐसे मौसम में अगर फोन का सही ध्यान न रखा जाए तो महंगा स्मार्टफोन भी जल्दी खराब हो सकता है. कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनकी वजह से फोन ओवरहीट होने लगता है और उसकी परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है. इसलिए इस गर्मी में खुद के साथ-साथ अपने फोन को भी सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है.

गर्मी में स्मार्टफोन को हो सकते हैं बड़े नुकसान

लगातार बढ़ते तापमान का असर सीधे स्मार्टफोन पर पड़ता है. ज्यादा गर्मी की वजह से फोन की बैटरी तेजी से खराब हो सकती है. इसके अलावा प्रोसेसर की स्पीड कम हो जाती है और फोन स्लो काम करने लगता है. कई मामलों में इंटरनल हार्डवेयर पार्ट्स भी डैमेज हो सकते हैं, जिसकी रिपेयरिंग काफी महंगी पड़ सकती है.

विज्ञापन

सीधी धूप में फोन रखना पड़ सकता है भारी

कई लोग फोन को कार के डैशबोर्ड, पार्क की बेंच या धूप वाली जगह पर छोड़ देते हैं. यह आदत स्मार्टफोन के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती है. लगातार धूप पड़ने से फोन तेजी से गर्म होता है और उसकी बैटरी पर बुरा असर पड़ता है. कोशिश करें कि फोन हमेशा छांव या ठंडी जगह पर ही रखा जाए.

धूप में जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें फोन

अगर आप बाहर खुले में हैं और आसपास छांव नहीं है, तो फोन का इस्तेमाल कम करना बेहतर रहेगा. लंबे समय तक वीडियो देखना, गेम खेलना या कैमरा इस्तेमाल करना फोन का तापमान और बढ़ा सकता है. इससे डिवाइस ओवरहीट हो सकता है.

मोटे फोन कवर भी बढ़ा सकते हैं दिक्कत

बहुत मोटे और भारी फोन केस गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते. ऐसे में फोन के अंदर की हीट फंस जाती है और डिवाइस ज्यादा देर तक गर्म बना रहता है. अगर फोन ज्यादा गर्म महसूस हो रहा है, खासकर चार्जिंग के दौरान, तो तुरंत उसका कवर हटा देना चाहिए.

विज्ञापन

फोन ज्यादा गर्म हो जाए तो क्या करें?

अगर आपका स्मार्टफोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान कदम अपनाकर उसे सुरक्षित किया जा सकता है.

विज्ञापन
  • सबसे पहले फोन को स्विच ऑफ कर दें
  • फोन को तुरंत कवर या केस से बाहर निकाल लें
  • बैकग्राउंड में चल रही सभी ऐप्स बंद कर दें
  • RAM से अनावश्यक ऐप्स हटा दें
  • कोई डाउनलोड चल रहा हो तो उसे रोक दें
  • कुछ मिनट के लिए Wi-Fi और इंटरनेट बंद कर दें
  • फोन को पंखे के नीचे रखकर प्राकृतिक तरीके से ठंडा होने दें

इन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी

गर्मी के मौसम में स्मार्टफोन को सुरक्षित रखने के लिए छोटी-छोटी सावधानियां काफी काम आती हैं. फोन को कभी भी धूप में न छोड़ें, जरूरत न हो तो लगातार इस्तेमाल न करें और ओवरहीट होने पर उसे थोड़ा आराम जरूर दें. इससे आपका स्मार्टफोन लंबे समय तक बेहतर तरीके से काम करता रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ