---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Priority Postpaid: ट्रैफिक हो या स्टेडियम, अब नहीं अटकेगा नेट! Airtel ने लॉन्च की खास 5G सर्विस, जानें कीमत

Airtel ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नई Priority Postpaid सर्विस लॉन्च कर दी है. कंपनी का दावा है कि अब भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी यूजर्स को तेज और ज्यादा भरोसेमंद इंटरनेट मिलेगा. जानिए इस नई सर्विस में क्या खास है और कौन-कौन से प्लान्स मिल रहे हैं.

---विज्ञापन---

Airtel Priority Postpaid: भारत में 5G सर्विस तेजी से फैल रही है, लेकिन अब टेलिकॉम कंपनियों के बीच मुकाबला सिर्फ स्पीड तक सीमित नहीं रह गया है. यूजर्स को बेहतर और बिना रुकावट नेटवर्क देने के लिए कंपनियां नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं. इसी के चलते Airtel ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए नई ‘Priority Postpaid’ सर्विस लॉन्च की है. कंपनी का कहना है कि यह सेवा खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन मीटिंग, गेमिंग और हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग के दौरान लगातार मजबूत नेटवर्क चाहते हैं.

Airtel ने लॉन्च की नई Priority Postpaid सर्विस

Airtel की नई Priority Postpaid सर्विस 5G Network Slicing Technology पर बेस्ड है. कंपनी के मुताबिक इससे ग्राहकों को ज्यादा स्थिर, तेज और भरोसेमंद नेटवर्क मिलेगा. खास बात यह है कि ज्यादा ट्रैफिक या भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी Priority यूजर्स को बेहतर इंटरनेट एक्सपीरियंस मिलेगा.

---विज्ञापन---

क्या है 5G Network Slicing Technology?

Airtel ने अपने 5G नेटवर्क को नई slicing technology से अपग्रेड किया है. आसान भाषा में समझें तो यह टेक्नोलॉजी नेटवर्क को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर ट्रैफिक को बेहतर तरीके से मैनेज करती है. इससे नेटवर्क पर ज्यादा लोड होने के बावजूद Priority ग्राहकों की स्पीड और कनेक्टिविटी प्रभावित नहीं होती.

कंपनी का दावा है कि अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर और मलेशिया जैसे देशों में पहले से slicing based 5G services इस्तेमाल की जा रही हैं. Airtel ने कहा है कि भारत में इस तरह की सर्विस शुरू करने वाली वह पहली टेलिकॉम कंपनी बन गई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- OTP नहीं आने से अटक गई गैस बुकिंग? फोन की ये सेटिंग बदलते ही तुरंत मिलेगा सिलेंडर OTP

CEO शाश्वत शर्मा के मुताबिक कंपनी का मकसद यूजर्स को बेहतर नेटवर्क अनुभव देना है. उन्होंने कहा कि चाहे कोई यूजर ट्रैफिक में वीडियो कॉल कर रहा हो, किसी कॉन्सर्ट में लाइव स्ट्रीम देख रहा हो या भीड़भाड़ वाले बाजार में कैब बुक कर रहा हो, Priority Postpaid सर्विस उसे ज्यादा भरोसेमंद नेटवर्क देगी.

---विज्ञापन---

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?

कंपनी के अनुसार यह सुविधा Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध होगी. मौजूदा पोस्टपेड यूजर्स को इसका फायदा अपने आप मिलने लगेगा और उन्हें अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, प्रीपेड ग्राहक Airtel Thanks App या Airtel Store के जरिए Priority Postpaid में स्विच कर सकते हैं.

कितने के हैं प्लान?

रेंटलप्लान टाइपमुख्य फायदेकंटेंट बेनिफिट्स
₹449 + GSTIndividualPriority 5G Fastlane Technology, Fraud Detection, Spam Alert, Unlimited Data & Calling, 3000 SMSAirtel Xstream Play, Adobe Express Premium, 100GB Cloud Storage
₹699 + GSTFamily of 2ऊपर दिए गए सभी फायदेAmazon Prime + Jio Hotstar
₹999 + GSTFamily of 3ऊपर दिए गए सभी फायदेApple TV+ & Apple Music
₹1199 + GSTFamily of 4ऊपर दिए गए सभी फायदेफैमिली बेनिफिट्स के साथ अतिरिक्त कनेक्शन
₹1749 + GSTFamily of 5ऊपर दिए गए सभी फायदेNetflix सहित सभी प्रीमियम बेनिफिट्स

अब तक यूजर्स को भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्लो इंटरनेट और कॉल ड्रॉप जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. Airtel का दावा है कि नई Priority Postpaid सर्विस ऐसे हालात में भी बेहतर नेटवर्क बनाए रखेगी. ऐसे में यह सर्विस उन लोगों के लिए खास हो सकती है जो काम या एंटरटेनमेंट के लिए लगातार इंटरनेट पर निर्भर रहते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- यूजर्स को झटका, Jio ने बंद किया अपना सबसे सस्ता 84 दिन वाला प्लान

First published on: May 20, 2026 11:58 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola