---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Oppo Find X9 Ultra भारत में लॉन्च, 5 कैमरा वाले फोन के फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश, जान लें कीमत

Oppo ने भारत में अपने सबसे पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Find X9 Ultra और Find X9s लॉन्च कर दिए हैं. 200MP कैमरा, 7050mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और AI फीचर्स से लैस ये फोन सीधे iPhone और Samsung को चुनौती देने आए हैं. जानिए कीमत, ऑफर्स और सभी खास फीचर्स.

---विज्ञापन---

Oppo Find X9 Ultra & Oppo Find X9s Launched: Oppo ने भारत में अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज को और मजबूत करते हुए नए Oppo Find X9 Ultra और Oppo Find X9s को लॉन्च कर दिया है. कंपनी इन फोन्स के जरिए फ्लैगशिप सेगमेंट में Samsung, Vivo और Apple जैसे ब्रांड्स को सीधी टक्कर देना चाहती है. खास बात यह है कि नए Find X9 Ultra में दमदार कैमरा सेटअप, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Find X9s उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो प्रीमियम फीचर्स के साथ थोड़ा किफायती फ्लैगशिप फोन चाहते हैं.

Oppo Find X9 Ultra स्पेसिफिकेशन

Oppo Find X9 Ultra का डिजाइन और डिस्प्ले

Oppo Find X9 Ultra में 6.82 इंच का Quad HD+ flexible AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद महसूस होती है. इसकी स्क्रीन 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है और सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन भी मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है और डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है.

---विज्ञापन---
Photo-Oppo

Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Oppo ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया है. साथ में Adreno 840 GPU मिलता है, जिससे गेमिंग और हाई-एंड टास्किंग काफी बेहतर हो जाती है. फोन को 16GB तक RAM के साथ पेश किया गया है, जिससे हैवी ऐप्स और मल्टीटास्किंग में किसी तरह की परेशानी नहीं होती.

कैमरा फीचर्स हैं सबसे बड़ी ताकत

Oppo Find X9 Ultra में Hasselblad-tuned क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP प्राइमरी कैमरा मिलता है. इसके अलावा 50MP ultra-wide सेंसर, 200MP telephoto lens और 50MP ultra-telephoto कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है.  यह फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, Dolby Vision वीडियो कैप्चर और 120fps तक 4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जो इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी खास बनाता है.

---विज्ञापन---
Photo-Oppo

बैटरी और चार्जिंग कैसी?

फोन में 7050mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी दी गई है. इसे 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने के साथ फास्ट चार्जिंग एक्सपीरियंस भी देगी.

कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी फीचर्स

Oppo Find X9 Ultra में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, GPS, GLONASS और USB Type-C पोर्ट मिलता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अलट्रा सोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो तेजी से फोन अनलॉक करने में मदद करता है.

---विज्ञापन---

Oppo Find X9 Ultra की कीमत और उपलब्धता

भारत में Oppo Find X9 Ultra के 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,69,999 रुपये रखी गई है. यह फोन Canyon Orange और Tundra Umber कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. कस्टमर्स इसे Flipkart, Amazon और Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट से प्री-ऑर्डर कर सकते हैं. इस फोन का मुकाबला Samsung Galaxy Z Fold6 5G, Apple iPhone 17 Pro Max, Motorola Razr Fold और Vivo X Fold5 5G जैसे प्रीमियम फोन्स से माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- शॉपिग, एडिटिंग, ट्रांसलेशन से लेकर खाना तक ऑर्डर कर देंगे ये चश्मे, Google-Samsung के AI Glasses होंगे काम

---विज्ञापन---

प्री-बुकिंग ऑफर्स भी काफी आकर्षक

14 मई से 27 मई तक प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को 11,000 रुपये का complimentary premium gift box मिलेगा. इसमें Oppo Enco Air 5 Pro TWS और Oppo Find X9 Ultra का ऑफिशियल कवर केस शामिल है. इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 22,000 रुपये तक का बोनस मिलेगा.
कंपनी 24 महीने तक zero down payment financing option भी दे रही है. SBI Card, HDFC Bank, IDFC First Bank, Kotak Mahindra Bank, YES Bank कार्ड और कुछ UPI ट्रांजैक्शन पर 10 प्रतिशत तक instant cashback भी मिलेगा.

एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी

  • Oppo ग्राहकों को 60 प्रतिशत तक assured buyback value, 180 दिन का hardware defect replacement support और 3 महीने के लिए Google AI Pro के साथ 5TB cloud storage का फ्री एक्सेस भी दे रहा है.
  • इसके अलावा तीन महीने का Spotify Premium Standard subscription भी बिना किसी अलग चार्ज के मिलेगा.
  • Jio यूजर्स को छह महीने के लिए 5000GB cloud storage और Google Gemini से जुड़े 15,000 रुपये तक के फायदे भी दिए जाएंगे.

Oppo Find X9s भी हुआ लॉन्च

Oppo ने Find X9 Ultra के साथ Find X9s को भी पेश किया है. यह एक प्रीमियम मिड फ्लैगशिप फोन है, जिसमें डिस्प्ले क्वालिटी, वर्सेटाइल कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी पर खास फोकस किया गया है.

---विज्ञापन---
Photo-Oppo

Oppo Find X9s के फीचर्स

इस फोन में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिलता है. फोन Sunset Orange, Lavender Sky और Midnight Grey कलर ऑप्शन में आता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो लेंस 3x ऑप्टिकल जूम के साथ और 50MP अल्ट्रा वाइट एंगल लैंस मिलता है.

Photo-Oppo

बैटरी और कीमत

Oppo Find X9s में 7025mAh बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये रखी गई है, जबकि 12GB RAM + 512GB मॉडल 89,999 रुपये में उपलब्ध होगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Acer ने लॉन्च किया AI वाला धांसू लैपटॉप, फास्ट चार्जिंग, 32GB RAM और Intel Ultra 7 से मिलेगा जबरदस्त परफॉर्मेंस

First published on: May 21, 2026 02:16 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola