---विज्ञापन---

गैजेट्स

सावधान! दिनभर ईयरबड्स लगाकर सुनते हैं म्यूजिक? तुरंत जान लें 60:60 रूल, वरना हो जाएंगे बहरे

क्या आप भी घंटों तक ईयरबड्स या हेडफोन इस्तेमाल करते हैं? सावधान हो जाइए! ज्यादा और तेज आवाज में सुनना आपकी सुनने की क्षमता को हमेशा के लिए नुकसान पहुंचा सकता है. 60:60 रूल एक आसान तरीका है, जो आपके कानों को सुरक्षित रख सकता है. जानिए क्या है यह नियम और क्यों हर यूजर के लिए जरूरी है इसे अपनाना.

Author Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 24, 2026 09:22
कानों को सुरक्षित रखना है तो याद रखें 60:60 रूल. (AI Generated Photo)

60:60 Rule For Earphones Headphones: आज के समय में ईयरबड्स, ईयरफोन्स और हेडफोन्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं. लोग घंटों तक म्यूजिक सुनते हैं, कॉल करते हैं या वीडियो देखते रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका ज्यादा इस्तेमाल धीरे-धीरे आपकी सुनने की क्षमता को नुकसान पहुंचा सकता है? अगर आप भी लंबे समय तक और तेज आवाज में ईयरबड्स इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 60:60 रूल के बारे में जरूर जानना चाहिए. यह एक आसान नियम है, जो आपके कानों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है.

ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ता है खतरा

लगातार कई घंटों तक ईयरफोन या ईयरबड्स का इस्तेमाल करना कानों के लिए हानिकारक हो सकता है. लंबे समय तक इन्हें कानों में लगाए रखने से कानों में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा कई लोगों को कानों में सीटी या घंटी जैसी आवाज सुनाई देने लगती है. इस समस्या को टिनिटस कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति को ऐसा महसूस होता है कि कानों में लगातार कोई आवाज बज रही है. यह परेशानी अक्सर ज्यादा और तेज आवाज में ऑडियो सुनने की वजह से होती है.

---विज्ञापन---

क्या है 60:60 रूल

रिपोर्ट्स के अनुसार, 60:60 रूल का मतलब है कि ईयरफोन, एयरपॉड्स या ईयरबड्स का इस्तेमाल अधिकतम 60 प्रतिशत वॉल्यूम पर और सिर्फ 60 मिनट तक ही करना चाहिए. एक घंटे बाद कुछ समय के लिए ब्रेक लेना जरूरी है ताकि कानों को आराम मिल सके. अगर आप सुरक्षित वॉल्यूम पर सुनते हैं और बीच-बीच में ब्रेक लेते हैं, तो इससे सुनने की क्षमता पर ज्यादा असर नहीं पड़ता.

रूल न मानने पर हो सकता है नुकसान

---विज्ञापन---

अगर आप लंबे समय तक तेज आवाज में म्यूजिक सुनते रहते हैं और ब्रेक नहीं लेते, तो यह धीरे-धीरे आपकी सुनने की क्षमता को कमजोर कर सकता है. कई मामलों में स्थायी नुकसान भी हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप वॉल्यूम को कंट्रोल में रखें और लगातार इस्तेमाल करने से बचें.

Apple देता है सेफ्टी अलर्ट

अगर आप AirPods का इस्तेमाल करते हैं और लंबे समय तक तेज आवाज में ऑडियो सुनते हैं, तो Apple आपको सेफ्टी नोटिफिकेशन भी भेजता है. यूजर्स अपनी अलर्ट हिस्ट्री देख सकते हैं और फोन की सेटिंग्स में जाकर हेडफोन सेफ्टी के तहत डेसिबल लिमिट भी सेट कर सकते हैं. इसके लिए Settings > Sounds & Haptics > Headphone Safety में जाकर लिमिट तय की जा सकती है.

कानों की सुरक्षा आपके हाथ में

ईयरबड्स और हेडफोन्स का इस्तेमाल पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है. अगर आप 60:60 रूल को अपनाते हैं, वॉल्यूम कंट्रोल में रखते हैं और समय-समय पर ब्रेक लेते हैं, तो आप अपने कानों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं. छोटी-सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है.

ये भी पढ़ें- सावधान! कहीं आप तो यूज नहीं कर रहे ये Apps, इन ऐप्स ने लीक कर दिया लाखों यूजर्स का पर्सनल डेटा

First published on: Feb 24, 2026 09:09 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.