हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

International Picnic Day: पिकनिक पर बनाएं ये क्रिस्पी और हेल्दी स्नैक्स, बच्चों से लेकर बड़ों तक सब करेंगे वाह-वाह

International Picnic Day: ऐसा कई बार होता है जब भी पिकनिक का प्लान होता है तो समझ नहीं आता कि स्नैक्स में क्या ले जाएं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आइए जानते हैं 5 ऐसे स्नैक्स के बारे में जिन्हें आप अपनी पिकनिक में शामिल कर सकते हैं और सबका दिल जीत सकते हैं।

विज्ञापन

International Picnic Day: ऐसा कई बार होता है कि लोग अपने परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक का प्लान तो ले लेते हैं लेकिन यह नहीं समझ पाते कि स्नैक्स में क्या रखें। क्या आप भी इन्हीं लोगों में से हैं? माना जाता है कि पिकनिक का मजा तब और बढ़ जाता है जब साथ में हों कुछ स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स, और खुले आसमान के नीचे परिवार और दोस्तों के साथ बैठकर टेस्टी स्नैक्स खाए जाएं और ढेर सारी बातें की जाएं। इसके साथ ही स्नैक्स की अहमियत तब ज्यादा होती है जब बच्चे साथ हों। ऐसे में अगर आप भी पिकनिक में मजेदार और चटपटे स्नैक्स शामिल करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कुछ आसान और टेस्टी स्नैक्स के बारे में जिन्हें आप पिकनिक पर ले जा सकते हैं। ये स्नैक्स न सिर्फ बनाने में आसान हैं बल्कि स्वाद में भी लाजवाब हैं। इन्हें आप पहले से घर पर तैयार कर सकते हैं और पिकनिक के दिन बिना किसी झंझट के एंजॉय कर सकते हैं।

फलों का सलाद

पिकनिक पर सैंडविच तो बहुत लोग ले जाते हैं। अगर आप हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स पसंद करते हैं तो अपने घरवालों या दोस्तों के लिए वेराइटी ऑफ फलों का सलाद तैयार कर सकते हैं। इसे आप आसानी से खा सकते हैं। इसके साथ ही यह आपको पूरा दिन एक्टिव रखने में भी काफी मदद करेगा।

विज्ञापन

कॉर्न चाट

आजकल कॉर्न चाट काफी ट्रेंड में है। अगर आप चाहें तो इस चाट को आप घर पर ही तैयार कर सकते हैं और पिकनिक पर ले जा सकते हैं। कॉर्न चाट झटपट बनने वाला स्नैक्स है जो कि बच्चे और बड़ों तक को काफी पसंद आएगा।

वेजिटेबल कटलेट्स

वेजिटेबल कटलेट्स एक बहुत बढ़िया और पेट को फिलिंग रखने वाली स्नैक रेसिपी है जिसे आप पिकनिक पर किसी भी समय चाय के साथ या फिर नाश्ते में भी बना सकते हैं।

विज्ञापन

पनीर टिक्का

ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें पनीर टिक्का काफी पसंद होता है। अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ पिकनिक प्लान कर रहे हो तो आप पनीर टिक्का बना सकते हो। ये काफी हेल्दी भी रहेगा और टेस्टी भी।

भेलपुरी

यह एक कॉमन स्नैक है जिसे ज्यादातर लोग पिकनिक में शामिल करते हैं। यह काफी टेस्टी और क्रिस्पी होता है। अगर आप चाहें तो सभी के लिए इसे बना के ले जा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- International Picnic Day: पिकनिक का मजा अब दूर नहीं, दिल्ली के ये स्पॉट्स हैं एकदम परफेक्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola