Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी वाइफ धनश्री वर्मा बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कपल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। पिछले कुछ दिनों से सुनने में आ रहा है कि युजवेंद्र और धनश्री के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेकर अलग होने वाले हैं, लेकिन कपल की ओर से इन अफवाहों पर कोई भी रिएक्शन सामने नहीं है। इस बीच अब चौंकाने वाला दावा भी किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर अब ऐसा क्या सामने आया है?
60 करोड़ रुपये दे सकते हैं यूजी
फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, धनश्री वर्मा को एलिमनी के तौर पर 60 करोड़ रुपये दे सकते हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई पुष्टि या आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। युजवेंद्र और धनश्री दोनों ही इन अफवाहों पर चुप्पी साध रखी है। ऐसे में कुछ भी कहना बेहद मुश्किल है। अब सच क्या है ये तो धनश्री औक यूजी ही जानते हैं। ऐसे में उनके बयान आने तक इंतजार करना होगा।
Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma
इंस्टाग्राम पर अनफॉलो
गौरतलब है कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। हालांकि, बीते कुछ टाइम सुनने को मिला था कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता लगा, तो यूजर्स ने भी कयास लगाए कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और तभी से दोनों के तलाक की अफवाहें तूल पकड़े हुए है।
2020 में की थी शादी
बता दें कि साल 2020 में 11 दिसंबर को युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से शादी की थी। अब शादी के पांच साल बाद दोनों के अलग होने की अफवाह जोरों पर है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र का कहना है कि कपल के अलग होने की खबरें सही हैं और वो जल्द ही तलाक ले सकते हैं।
News24 नहीं करता पुष्टि
इतना ही नहीं बल्कि सूत्र ने अपनी बात पर जोर देते हुए ये भी कहा कि तलाक तय है और कुछ ही दिनों में इसे ऑफिशियल भी कर दिया जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट में ये कहा गया कि उनके अलग होने का कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन ये बात पक्की है कि अब दोनों अपनी लाइफ अलग-अलग आगे बढ़ाना चाहते हैं। इस खबर में लिखी गई बातें सिर्फ जानकारी हेतु है और News24 किसी भी दावे और अफवाह की पुष्टि नहीं करता है क्योंकि ये सिर्फ कयास और रिपोर्ट्स के आधार पर है।
यह भी पढ़ें- Elnaaz Norouzi की रिब्स में हुआ फ्रैक्चर, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
संबंधित खबरें
Box Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
47 mins agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
7 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
9 hrs agoDrishyam: The Conclusion Movie Review: अजय देवगन और Jaideep Ahlawat की दमदार अदाकारी, अभिषेक पाठक का शानदार निर्देशन
9 hrs agoKhatron Ke Khiladi 15: फिनाले से पहले क्यों फूट-फूटकर रोईं फरहाना भट्ट? रोहित शेट्टी ने लगाया गले
10 hrs agoनवजोत सिंह सिद्धू बने दादा, घर आई नन्ही परी; खास अंदाज में बताया नाम
12 hrs agoNushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
12 hrs agoकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की उम्र पर बड़ा फैसला, नाबालिग होने के दावे पर HC ने क्या कहा?
14 hrs agoDrishyam 3 Box Office Prediction: 'दृश्यम 3' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? एडवांस बुकिंग में मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
16 hrs ago'सलमान भाई ने बोला…', फराह खान ने पैपराजी को क्यों दी चेतावनी? वीडियो हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines