---विज्ञापन---

Year Ender 2023: भगवा बिकिनी, न्यूड सीन और एल्फा मेल थ्योरी तक; सालभर इन विवादों से जूझता रहा बॉलीवुड

Year Ender 2023: इस साल हिंदी सिनेमा कई तरह के विवादों से जूझता रहा है। साल के शुरू से लेकर अंत तक विवाद ही विवाद हैं। तो चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Year Ender 2023: यह दिसंबर का महीना चल रहा है और कुछ समय के बाद साल 2023 खत्म होने की ओर है। इस साल हिंदी सिनेमा में बहुत सी फिल्में आईं और चली गईं, लेकिन कुछ फिल्में ऐसी रहीं जो पूरे साल याद रहेंगी। इनको लेकर इतने ज्यादा विवाद हुए हैं कि ये फिल्में हमेशा से चर्चा में रहीं। वहीं लिस्ट में एक फिल्म तो ऐसी है, जो इस वक्त बंपर कमाई कर रही है और जबर्दस्त तरीके से विवादों में भी बनी हुई है। इस फिल्म का नाम है एनिमल। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस साल बॉलीवुड किन-किन विवादों से जूझता रहा है।

पठान

साल 2023 के विवाद की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म पठान से हुई थी। इस फिल्म के गाने बेशरम रंग में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी थी, जिसको लेकर बिकिनी के रंग पर सवाल उठाए गए थे। इस वजह से फिल्म का बंपर विरोध हुआ था, पोस्टर जलाए गए और मारपीट की भी नौबत आ गई थी, लेकिन इसके बावजूद इस फिल्म ने बंपर कमाई की थी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Panchayat Season 3 का फर्स्ट लुक जारी, फिर गुदगुदाने लौटे ‘सचिव जी’ और ‘बनराकस’

आदिपुरुष

---खबर नीचे जारी है---

ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को काफी भारी-भरकम बजट में तैयार किया गया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई। इस फिल्म को लेकर भी खूब विवाद हुआ था। इसके डायलॉग्स को लेकर लेखक मनोज मुंतशिर को खूब लताड़ लगाई गई थी। इसके अलावा फिल्म के हर पोस्टर पर भी जमकर विवाद हुआ था।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

---खबर नीचे जारी है---

ओएमजी 2

इस साल रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 में अक्षय कुमार भी नजर आए थे। इस फिल्म में वह शिव जी के दूत के रूप में दिखे थे। फिल्म में एक सीन था जहां शिव दूत के रूप में अक्षय कुमार कचौरी खरीदते नजर आ रहे हैं। जबकि दुकान वाला आशीर्वाद मिलने के बाद भी पैसे मांग रहा है। इसपर महाकाल मंदर के पुजारी ने फिल्म के निमार्ताओं को लीगल नोटिस भेजा था और आपत्तिजनक सीन को हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही थी।

---खबर नीचे जारी है---
View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

---खबर नीचे जारी है---

द केरल स्टोरी

---खबर नीचे जारी है---

सुदीप्तो सेन और विपुल शाह की फिल्म द केरल स्टोरी 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म को एक समुदाय विशेष ने प्रोपोगेंडा बताया था। जब फिल्म की रिलीज डेट आई तो सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले एलडीएफ और विपक्षी यूडीएफ ने मांग की कि फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं की जानी चाहिए। मुस्लिम संस्था जमीयत उलमा-ए-हिंद ने फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और केंद्र व केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को फिल्म की स्क्रीनिंग और रिलीज की अनुमति नहीं देने के निर्देश देने की मांग की। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

View this post on Instagram

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

---खबर नीचे जारी है---

कृति सेनन-ओम राउत का KISS

आदिपुरुष के वक्त जब ओम राउत और कृति सेनन तिरुपति मंदिर में पहुंचे थे तो दोनों ने मंदिर परिसर में ही एक-दूसरे को किस कर लिया था। इसके चलते सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोगों ने दोनों को होटल में कमरा बुक करने तक की सलाह दे डाली थी। साथ ही कृति सेनन को कहा था कि आपका व्यवहार रामायण और देवी सीता का अपमान करने जैसा है।

---खबर नीचे जारी है---

एनिमल

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भले ही सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है, लेकिन इस पर विवाद भी खूब हो रहा है। सबसे पहला विवाद इसमें एल्फा मेल थ्योरी पर है। फिल्म में एक सीन है, जिसमें रणबीर कपूर रश्मिका मंदाना से बात करते हुए एल्फा मेल की थ्योरी समझाते हैं। वह कहते हैं, प्राचीन समय में जब लोग कबीले में रहते थे तो एक मर्द शिकार करके लाता था और सब खाते थे। वह मर्द अल्फा मेल होता था। वहां महिलाएं खाना बनाती थीं। तब महिलाएं ही ये तय करती थीं कि वे किस पुरुष के साथ संबंध बनाएं और किसके बच्चे पैदा करेंगीं, उन महिलाओं को अल्फा मेल पसंद आते थे, लेकिन फीलिंग्स तो बेचारे बाकी मर्दों की भी होती थीं, इसलिए व्यवस्था बदली गई।’ फिल्म में बताई गई अल्फा मेल की ये थ्योरी भी लोगों को पसंद नहीं आ रही है। इसके अलावा फिल्म में दिखाई गी हिंसा पर भी लोगों ने सवाल उठाया है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 09, 2023 08:35 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola