हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

फैंस का इंतजार खत्म! Yash ने अनाउंस की 'Toxic' की रिलीज डेट, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब इस मूवी की नई रिलीज डेय सामने आ गई है. चलिए जानते हैं कि ‘टॉक्सिक’ मूवी कब सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन
Toxic सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज?

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.  यह फिल्म साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है. फिल्म पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. लेकिन मेकर्स ने खाड़ी में चल रहे युद्ध के कारण मूवी की रिलीज डेट को टाल दिया था. हालांकि, मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट जून में रखी थी. लेकिन कुछ कारणों के कारण इस की रिलीज को दोबारा टाल दिया गया था. हालांकि, एक बार फिर यश की  फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट सामने आ गई है.

यह भी पढ़ें: 9.1 IMDb रेटिंग वाली ये सीरीज SonyLIV पर बनी नंबर-1, हर एपिसोड में दिखेगा फैमिली ड्रामा

‘टॉक्सिक’ कब होगी रिलीज?

कन्नड़ सुपरस्टार यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. खास बात यह है कि इस बार सुपरस्टार यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘टॉक्सिक’ का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें एक्टर धाकड़ लुक में नजर आ रहे हैं. यश ने इस पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखा, ‘अपने पिता का सम्मान….Toxic दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26-08-2026 से.’ इस मतलब साफ की यश की मूवी टॉक्सिक 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान होते ही यश के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं यश के फैंस उनके पोस्ट पर लगातार कमेंट, लाइक और शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: OTT की नई सनसनी बनी 4 एपिसोड की ये दमदार सीरीज, रिलीज होते ही नंबर-1 की सीट पर जमाया कब्जा; 8.2 IMDb रेटिंग

‘टॉक्सिक’ स्टार कास्ट

यश की फिल्म टॉक्सिक का निर्देशन गीता मोहनदास ने किया है. इस मूवी में यश के साथ रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी, नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आ रही है. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म टॉक्सिक में यश डबल रोल में नजर आने वाले है. बता दें कि फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज होने के बाद से ही यश के फैंस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola