OTT की नई सनसनी बनी 4 एपिसोड की ये दमदार सीरीज, रिलीज होते ही नंबर-1 की सीट पर जमाया कब्जा; 8.2 IMDb रेटिंग

OTT प्लेटफॉर्म पर इन दिनों कई सारी नई फिल्में-सीरीज रिलीज हुई है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. यह सीरीज 4 एपिसोड के साथ रिलीज हुई है, जिसने रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2 को पीछे छोड़ दिया है.

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2
1 / 5

अगर आप ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया सीरीज तलाश रहे हैं, तो यह सीरीज आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है. इस सीरीज ने रिलीज होते ही धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) को पीछे छोड़ दिया है. सीरीज का पहला सीजन लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था. यह एक रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है, जिसने 24 घंटे में ही नंबर-1 की सीट पर कब्जा जमा लिया है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

विज्ञापन

ठुकरा के मेरा प्यार 2 सीरीज

ठुकरा के मेरा प्यार 2 सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो 19 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया गया है. इस सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में रिलीज किया गया था. सीरीज के पहले सीजन को दो बार करके रिलीज किया गया था, जिसमें 19 एपिसोड थे. हालांकि, सीरीज के दूसरे सीजन में सिर्फ 4 एपिसोड ही है.

विज्ञापन

ठुकरा के मेरा प्यार 2 ओटीटी रिलीज

ठुकरा के मेरा प्यार 2 ओटीटी रिलीज3 / 5

दरअसल, इस सीरीज का नाम 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' (Thukra Ke Mera Pyaar season 2) है. इस सीरीज का लोग काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. यही कारण है कि यह सीरीज रिलीज होते ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर ट्रेंड कर रही है. इतना ही नहीं इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.2 की शानदार रेटिंग दी गई है.

ठुकरा के मेरा प्यार 2 की कहानी

ठुकरा के मेरा प्यार 2 की कहानी4 / 5

आपको बता दें कि 4 एपिसोड की इस वेब सीरीज ने लाफ्टर शेफ्स, धुरंधर 2, 24 और जॉली एलएलबी 2 को पीछे छोड़ दिया है. 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' वेब सीरीज 19 जून को रिलीज की गई थी. सीरीज की रिलीज से पहले जियो हॉस्टार पर धुरंधर 2 नंबर 1 पर मौजूद थी.

विज्ञापन

ठुकरा के मेरा प्यार 2 कहां देखें?

ठुकरा के मेरा प्यार 2 कहां देखें?5 / 5

इस वेब सीरीज में संचिता बासु, अनिरुद्ध दवे, सुशील पांडे और कुलदीप कुमार ने अहम किरदार निभाया है, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज का निर्देशन श्रद्धा पासी जयरथ ने किया है. हालांकि, यह सीरीज इन दिनों जियोहॉटस्टार पर नंबर-1 बनी हुई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन