9.1 IMDb रेटिंग वाली ये सीरीज SonyLIV पर बनी नंबर-1, हर एपिसोड में दिखेगा फैमिली ड्रामा

आज के दौर में हर कोई ओटीटी पर फिल्में और सीरीज खूब देखना पसंद करते हैं. इतनी ही नहीं दर्शक नई रिलीज को बेसब्री से इंतजार करते हुए भी नजर आते हैं. आपको भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मूवी और सीरीज देखना पसंद है, तो हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों सोनी लिव पर गदर मचा रही है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Gullak 5 series
1 / 5

ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आता है. अगर आप भी इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया फिल्म तलाश रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. दरअसल, आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो हाल ही में रिलीज हुई है और इन दिनों नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको फैमिली ड्रामा देखने को मिलने वाला है. अब आपने सीरीज का नाम तो गेस (Guess) कर ही लिया होगा. अगर आप अब भी सीरीज का नाम नहीं समझ पाए हैं, तो हम आपको इस वेब सीरीज का नाम बताने वाले हैं.

विज्ञापन

गुल्लक 5 सीरीज

गुल्लक 5 सीरीज2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि 'गुल्लक 5' है. यह सीरीज 5 जून 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज की गई है. इस सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला है. इस वेब सीरीज के पहले 4 सीजन को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. 'गुल्लक 5' इन दिनों सोनी लिव पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

गुल्लक 5 की कहानी

गुल्लक 5 की कहानी3 / 5

'गुल्लक 5' सीरीज को 7 एपिसोड के साथ स्ट्रीम किया गया है. इस सीरीज को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स से भी अच्छे रिव्यू मिला है. यही कारण है कि सीरीज नंबर-वन पर ट्रेंड कर रही है. इस वेब सीरीज में मिश्रा परिवार यानी संतोष, शांति, अन्नू और अमन की कहानी देखने को मिलती है.

गुल्लक 5 ओटीटी रिलीज

गुल्लक 5 ओटीटी रिलीज4 / 5

'गुल्लक 5' सीरीज को आईएमडीबी पर  9.1 की तगड़ी रेटिंग से नवाजा गया है. इस सीरीज में आपको साधारण घर, आम परिवार की कहानी देखने को मिलती है, जो अपनी छोटी-मोटी जरूरतों और पैसों के लिए चिंता करता है. यह सीरीज आपको पूरे टाइम बोर नहीं होने देती है.

विज्ञापन

गुल्लक 5 कहां देखें?

गुल्लक 5 कहां देखें?5 / 5

टीवीएफ ने 'गुल्लक' सीरीज का 5वां सीजन तैयार किया है और जहां टीवीएफ का नाम जुड़ जाता है, तो बेहतरीन कंटेंट की गारंटी लगभग पक्की हो जाती है. इस वेब सीरीज को आप पूरे परिवार के साथ बैठ कर देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन