नाना पाटेकर के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है. अपने लंबे करियर में नाना ने कई ऐसी फिल्में दीं, जिनमें उनके किरदार आज भी याद किए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाना पाटेकर की पत्नी भी फिल्मों और थिएटर की दुनिया से जुड़ी रही हैं और वह खुद भी नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं? आइए जानते हैं नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति के बारे में.
नीलकांति पाटेकर से हुई थी शादी
नाना पाटेकर की शादी मराठी अभिनेत्री नीलकांति से हुई थी. नीलकांति भी एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी हैं. खास बात यह है कि उन्हें भी नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है. हालांकि, नाना और नीलकांति की शादीशुदा जिंदगी लंबे समय से अलग रही.
पुणे में हुआ था जन्म
नीलकांति का जन्म पुणे में हुआ था. उनके पिता सेंट्रस एक्साइज डिपार्टमेंट में काम करते थे. नौकरी की वजह से उनका हर तीन साल में अलग शहर में ट्रांसफर हो जाता था. इसी कारण नीलकांति ने अपना बचपन देश के अलग-अलग शहरों में बिताया.
फिजिक्स में की पढ़ाई
नीलकांति ने फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया था. उनके पिता चाहते थे कि वह आगे पढ़ाई करें और इसकी वजह से उन्होंने IIT की प्रवेश परीक्षा भी दिलाई. नीलकांति ने यह परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन उनका मन एक्टिंग और थिएटर में था. इसलिए उन्होंने IIT की पढ़ाई के बजाय अपने अभिनय के शौक को आगे बढ़ाने का फैसला किया.
थिएटर से शुरू हुआ एक्टिंग का सफर
नीलकांति मराठी थिएटर से जुड़ी और उन्होंने कई नाटकों में काम किया. अपने अभिनय के लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिले. साल 1973 में महाराष्ट्र स्टेट ड्रामा प्रतियोगिता में उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस के लिए गोल्ड मेडल मिला था. थिएटर में उनके काम ने उन्हें अलग पहचान दिलाई.
नीलकांति भी हैं नेशनल अवॉर्ड विनर
नीलकांति ने एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया. यही वजह है कि नाना पाटेकर के साथ-साथ उनकी पत्नी का नाम भी भारतीय सिनेमा और थिएटर से जुड़े चर्चित कलाकारों में लिया जाता है.
ये भी पढ़ें- Nana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर, श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ में निभाएंगे अहम रोल
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
12 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
13 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
14 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
15 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
17 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
17 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
18 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines