Alia Bhatt PA Arrest: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस की प्रोडक्शन कंपनी इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के अकाउंट से कथित तौर पर पैसों का घपला किया गया है। यही नहीं आलिया के अकाउंट से भी पैसे ठगने का आरोप है। यह आरोप एक महिला वेदिका प्रकाश शेट्टी पर लगा है जिन्हें जुहू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बता दें कि वेदिका प्रकाश शेट्टी एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक्स पर्सनल असिस्टेंट रह चुकी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक्ट्रेस ने दर्ज कराई थी शिकायत
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के अकाउंट और पर्सनल अकाउंट से 76 लाख रुपये से ज्यादा रुपये निकाले हैं। इस धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने वेदिका प्रकाश शेट्टी को गिरफ्तार करने के बाद जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आलिया भट्ट और उनकी मां सोनी राजदान ने कई महीने पहले वेदिका के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने उन्हें बेंगलुरु में ट्रैक करने के बाद गिरफ्तार किया है।
पुलिस हिरासत में भेजा गया
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि वेदिका प्रकाश शेट्टी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(4) और 318(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक्ट्रेस को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया था जहां से उन्हें 10 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल इस मामले में आलिया भट्ट या उनकी टीम की तरफ से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: Raj Nidimoru की बाहों में बाहें डाले Samantha की तस्वीर वायरल, डेटिंग रूमर्स को फिर मिली हवा
कौन हैं वेदिका प्रकाश शेट्टी?
बता दें कि वेदिका प्रकाश शेट्टी एक्ट्रेस आलिया भट्ट की एक्स पर्सनल असिस्टेंट रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2021 से 2024 के बीच तक एक्ट्रेस की पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि वेदिका ने आलिया भट्ट के जाली साइन करते हुए इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
23 mins agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
1 hr ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
2 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
4 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
5 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
6 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
7 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
8 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines