Who is Vaibhavi Merchant: अनंत अंबानी और राधिका की शादी के लिए अंबानी परिवार ने खास तैयारियां कर ली हैं। शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में एक से बढ़कर एक डांस परफॉर्मेंसेस तैयार की जाएंगी। यहां पर बहुत से सुपरस्टार्स डांस परफॉर्मेंस देने वाले हैं, जिनमें सलमान खान और रणवीर सिंह जैसे अभिनेताओं का नाम भी शामिल है। वहीं सबको एक साथ डांस कराने का जिम्मा मिला है बॉलीवुड की जानी-मानी कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट को। खबरों की मानें को वैभवी 60 डांसर्स को मिलकर नचाने वाली हैं।
फ्लैश मॉब के साथ एंट्री लेंगे अनंत-राधिका
अनंत-राधिका की शुभ आशीर्वाद सेरेमनी में एक खास फ्लैश मॉब की तैयारी की जा रही है। खबरों के मुताबिक दुल्हा-दुल्हन की एंट्री फ्लैश मॉब के साथ ही होने वाली है। जिसमें करीब 60 डांसर्स होंगे। वैभवी इन सभी 60 डांसर्स को क्ष्लोक पर डांस सिखा रही हैं।
फ्लैश मॉब क्या होता है?
आपको बता दें फ्लैश मॉब एक तरह का डांस ग्रुप होता है जो सभी एक साथ, एक वक्त, एक जगह पर आकर आपस में तालमेल बिठाकर डांस करते हैं। फ्लैश मॉब को करने के लिए सभी डांसर्स का एक साथ तालमेल के साथ डांस करना बहुत जरूरी होता है।
1999 से बॉलीवुड में एक्टिव हैं वैभवी
साल 1999 में आई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ से वैभवी मर्चेंट ने अपने करियर की शुरुआत की थी। कोरिग्राफर के तौर पर वैभवी ने ‘ढोल बाजे’ गाने में काम किया था। उनके काम को इतना सराहा गया कि उसके बाद वैभवी के पास कोरियोग्राफ किए जाने वाले गानों की लाइन लग गई। 48 साल की वैभवी को उनके पहले ही गाने के लिए नेशनल अवार्ड मिला।
वैभवी ने कई फिल्मों में किया कोरियोग्राफ
वैभवी मर्चेंट के करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कई फिल्मों में कोरियोग्राफ किया है। फिल्म ‘लगान’, ‘फना’, ‘देवदास’, ‘धूम’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के गानों में वैभवी ने एक्टर्स को नचाया है।
यह भी पढ़ें: Salman Khan से Justin Bieber तक, कौन-कौन करेगा Anant-Radhika के संगीत में परफॉर्म? देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines