Bibek Pangeni Wife Srijana Subedi: सोशल मीडिया स्टार विवेक पंगेनी के फैंस के लिए दुखद खबर सामने आई है। विवेद पंगेनी का कैंसर के चलते निधन हो गया है। पिछले काफी समय से उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था। लेकिन अब उन्होंने दम तोड़ दिया है। इस खबर के आते ही उनके फैंस को गहरा झटका लगा है। इस मुश्किल घड़ी में उनकी पत्नी सृजना सुबेदी ने उनका पूरा साथ दिया था। आखिर कौन हैं उनकी पत्नी, चलिए आपको बताते हैं।
स्टेज 4 ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे विवेक
विवेद पंगेनी का कैंसर से इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर ने हर किसी को सदमे में डाल दिया है। विवेक स्टेज 4 कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज अमेरिका में चल रहा था। इस दौरान विवेक की पत्नी उनके साथ मजबूत होकर चल रही थीं। विवेक और सृजना कोई बड़े नाम नहीं थे, लेकिन उनके निस्वार्थ प्रेम, बलिदान और समर्पण ने लाखों दिलों को छुआ। खासकर सृजना, जिन्होंने कभी भी अपने पति को उम्मीद, साहस या प्रेम की कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने हर संभव कोशिश की ताकि विवेक जल्द से जल्द इस बीमारी को मात दे पाएं।
View this post on Instagram
---विज्ञापन---
कौन हैं सृजना सुबेदी?
सृजना सुबेदी ने काटे थे खुद के बाल
सृजना सुबेदी से भी लोग इमोशनल तौर पर काफी जुड़े हुए थे। वो अपने पति विवेक से इतना प्यार करती थीं कि जब विवेक के बाल एकदम गायब हो गए थे तो उन्होंने अपने खुद के बाल भी काट लिए थे। सृजना ने अपने पति की मुश्किल घड़ी में हर तरह से साथ दिया। अब पति की मौत के बाद सृजना काफी टूट चुकी हैं। अपनी पूरी जिंदगी पति के नाम करने वालीं सृजना के लिए अब फैंस दुआएं कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द इस गम से उबर पाए।










