---विज्ञापन---

करोड़ों दुआएं, पत्नी का प्रेम, डॉक्टरों की मेहनत भी नहीं बचा पाई Bibek Pangeni की जान, इस बीमारी ने छीनी सांसें

Bibek Pangeni Death News: सोशल मीडिया स्टार विवेक पंगेनी की मौत हो गई है। बीते गुरुवार को विवेक ने आखिरी सांस ली। आखिर किस बीमारी ने उनकी सांसें छीन लीं।

---विज्ञापन---

Bibek Pangeni Death News: सोशल मीडिया पर लाखों दिलों में अपनी जगह बना चुके विवेक पंगेनी का 19 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। वो लंबे समय से ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। अपनी बीमारी से जूझते हुए भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विवेक और उनकी पत्नी काफी एक्टिव थे। वो लगातार अपने वीडियोज को शेयर करते रहते थे। उनकी कहानी ने लाखों लोगों को प्रेरित किया और उन्हें अपनी मुश्किलों से उबरने की हिम्मत दी। उनके निधन की खबर के बाद उनके फॉलोअर्स को बड़ा सदमा लगा है।

कैंसर से जूझते हुए भी रहे पॉजिटिव

विवेक पंगेनी के बारे में सबसे खास बात ये थी कि उन्होंने अपने कैंसर के इलाज के पलों को लगातार सोशल मीडिया के जरिए लोगों के साथ शेयर किया। उनकी इंस्टाग्राम रील्स और वीडियो में उनके इलाज की जानकारी, मानसिक संघर्ष और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय मिलता था। इन वीडियो के जरिए उन्होंने ये संदेश दिया कि कठिन समय में भी उम्मीद और सकारात्मकता को बनाए रखना जरूरी है। विवेक स्टेज 4 के ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे, जिसमें उनके बचने के बेहद कम चांस थे, लेकिन फिर भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Sikkim Today (@thesikkimtoday)

विवेक की पत्नी ने दिया साथ

उनकी कहानी ने न सिर्फ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ रहे लोगों को प्रेरित किया, बल्कि ये भी दिखाया कि एक व्यक्ति अपनी मुश्किलों से कैसे निपट सकता है। विवेक के इस सफर में करोड़ों लोगों की दुआएं थीं, पत्नी का प्यार था और डॉक्टरों की मेहनत थी लेकिन बावजूद इसके उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी पत्नी सृजना सुबेदी ने दिन-रात अपने पति की सेवा की। उन्होंनेअपनी लाइफ ही पूरी अपने पति विवेक के नाम कर दी थी।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य में लगातार आ रही थी गिरावट 

हालांकि विवेक ने अपनी बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी, लेकिन हाल ही में उनकी स्वास्थ्य स्थिति तेजी से बिगड़ी। इलाज के बावजूद उनका शरीर संघर्ष करता रहा और 19 दिसंबर को उनका निधन हो गया। इस दुखद घटना ने उनके परिवार और दोस्तों को गहरे शोक में डाल दिया।

विवेक का निधन उनके परिवार के लिए एक अत्यधिक दुखद घटना है। उनकी पत्नी ने उनके साथ हर पल बिताया, उन्हें सहारा दिया और उनके संघर्ष में साथी बनीं। विवेक का ये अदम्य साहस और उनकी पत्नी का समर्थन एक मजबूत और प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कैंसर से जंग हार गए Bibek Pangeni, निधन से सोशल मीडिया पर शोक की लहर

First published on: Dec 20, 2024 11:24 AM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola