---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘कमरे में ले गया और…’, फोटोग्राफर की गंदी डिमांड पर छलका साउथ की फेमस एक्ट्रेस का दर्द, कौन हैं ऐश्वर्या राजेश?

तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश को फिल्मों में उनकी मजबूत भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. ऐसे में अब उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फोटोग्राफर की पोल खोली है. उसकी ओछी डिमांड के बाद से वो शॉक्ड रह गई थीं.

Author Edited By : Rahul Yadav
Updated: Feb 1, 2026 08:59
Who is aishwarya rajesh, South Actress aishwarya rajesh
ऐश्वर्या राजेश का छलका दर्द. (Photo- Aishwarya Rajesh/Insta)

फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का मामला काफी पुराना है. एक्ट्रेस और यहां तक कि एक्टर तक से ओछी डिमांड की जाती रही है. लेकिन कई बार एक्ट्रेसेस कुछ ऐसे मामलों का भी खुलासा करती हैं, जिससे जानने के बाद होश उड़ जाते हैं. फिर हिंदी हो या साउथ सिनेमा. ऐसे में अब साउथ की फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश ने खुद से जुड़ा एक ऐसा वाकया शेयर किया है, जिसके बाद हलचल ही मच गई है. उनसे फोटोग्राफर ने ऐसी डिमांड कर दी थी कि वो एकदम शॉक्ड हो गई थीं. इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है.

दरअसल, ऐश्वर्या राजेश ने हाल ही में डिजिटल क्रिएटर निखिल विजयेंद्र सिम्हा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने करियर को लेकर काफी कुछ शेयर किया. इसी इंटरव्यू की एक छोटी क्लिप निखिल ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश को टैग भी किया हुआ है. इसमें ऐश्वर्या राजेश ने फोटोग्राफर को लेकर दावा किया कि उनसे ओछी डिमांड की गई थी. उन्होंने बताया कि वो उस समय काफी छोटी थीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इश्क़, जुनून और दर्द…आशिकों को रुलाने फिर आ रहे हैं राधे भैया, ‘तेरे नाम’ पर सबसे बड़ा अपडेट

फोटोग्राफर ने की बॉडी देखने की डिमांड

ऐश्वर्या राजेश ने इसी पॉडकास्ट में बताया कि वो जब इंडस्ट्री में आई थीं तो बहुत छोटी थीं और ऊपर से नई भी थीं. वो शूट के लिए साथ में अपने भाई को लेकर गई थीं. लेकिन उनका कहना है कि वहां पर जो चीजें हुईं उसने उन्हें हिलाकर रख दिया था. एक्ट्रेस बताती हैं कि वो काफी यंग थीं. वो अपने साथ गई थीं. फोटोग्राफर ने उनके भाई को बाहर ही बैठने के लिए कहा था और उन्हें अंदर लेकर चला गया. ऐश्वर्या ने कहा कि फोटोग्राफर ने उन्हें इनरवियर पहनने के लिए दिए और कहा कि वो उनकी बॉडी देखना चाहता है.

---विज्ञापन---

फिर यूं बचकर बाहर आईं ऐश्वर्या राजेश

ऐश्वर्या राजेश ने बताया कि उस उम्र में उन्हें इंडस्ट्री की ज्यादा समझ नहीं थी. इसी तरह जिंदगी चलती है. एक्ट्रेस बताती हैं कि वह लगभग मान ही गई थीं लेकिन पूरी तरह से नहीं. उन्हें अचानक से एहसास हुआ था कि कुछ तो गलत हो रहा है. फिर उन्होंने फोटोग्राफर को कहा कि उन्हें अपने भाई से परमिशन लेनी होगी. इस तरह से वह वहां से बाहर निकल पाईं. ऐश्वर्या ने बताया कि उन्होंने कभी भी अपने भाई को इसके बारे में नहीं बताया. मगर उन्हें इस बात का एहसास हो गया था कि कितनी और लड़कियों को इस चीज से गुजरना पड़ता होगा.

यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘मर्दानी 3’ या ‘बॉर्डर 2’… बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? जानें दोनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

जब ऐश्वर्या के साथ हुई बदसलूकी

इतना ही नहीं, ऐश्वर्या राजेश ने इसी दौरान एक और इंसीडेट के बारे में बताया कि सेट पर डायरेक्टर ने सबके सामने उन पर चिल्ला दिया था. उन्होंने बताया कि वो सेट पर चंद मिनट ही देर से पहुंची थीं मगर फिर भी उनका डायरेक्टर जूनियर आर्टिस्ट के सामने उन पर चिल्ला दिया था. एक्ट्रेस ने कहा कि डांटना कोई बड़ी बात नहीं थी लेकिन उस निर्देशक ने उनकी तुलना दूसरी अभिनेत्रियों से करनी शुरू कर दी थी. उन्होंने गलती पर सबके सामने डांटने को उचित नहीं ठहराया.

कौन हैं ऐश्वर्या राजेश?

बहरहाल, अगर ऐश्वर्या राजेश के बारे में बात की जाए तो तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में अपने काम के दम पर पहचान बना चुकी हैं. उनका जन्म चेन्नई में हुआ था और उन्होंने मनोरंजन जगत में एंट्री टीवी रियलिटी शो ‘असथा पेवाथु यारु’ से की थी, जिसे एक्ट्रेस ने जीत लिया था. इस शो के बाद उन्हें एक्टिंग करने के मौके मिले. उन्होंने फिल्म ‘अवर्गलुम इवर्गलुम’ से साल 2011 में फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसमें उनके काम को नोटिस किया गया. इसके बाद वो साल 2014 में तमिल फिल्म ‘काका मुट्टाई’ में नजर आईं. इसमें अच्छी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था.

इसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘धर्मदुराई’, ‘वडा चेन्नई’, ‘काना’, ‘थित्तम इरंडु’ और ‘फरहाना’ जैसी फिल्मों में काम किया और पहचान बनाई. उन्होंने अपने करियर में इंटेंस ड्रामा और स्पोर्ट्स बेस्ड कहानियों वाली फिल्मों में भी काम किया और उन्होंने स्क्रीन पर एक मजबूत महिला के किरदार को पेश किया. वह फिल्मों के साथ ही मलयालम में ‘द ग्रेट इंडियन किचन’ (तमिल वर्जन) जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं.

First published on: Feb 01, 2026 08:59 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.