इश्क़, जुनून और दर्द…आशिकों को रुलाने फिर आ रहे हैं राधे भैया, ‘तेरे नाम’ पर सबसे बड़ा अपडेट

आपको बॉलीवुड फिल्में देखने का शौक है, तो फरवरी का महीना आपके लिए काफी बेस्ट होने वाला है. दरअसल इस महीने सिनेमाघरों में बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की कल्ट फिल्म दोबारा रिलीज होने जा रही है. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो ‘तेरे नाम’ फिल्म है.

salman khan tere naam film

सलमान खान की फिल्म तेरे नाम दोबारा होगी रिलीज (File Photo)

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए है. हाल ही में फिल्म का पहला गाना भी रिलीज हुआ था, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था. इतना ही नहीं सलमान खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का ट्रेलर भी जारी किया था, जिसे देखने के बाद दर्शक अब उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि भाईजान की यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों  में रिलीज होने वाली है. हालांकि सलमान खान फरवरी में भी एक बड़ा धमाका करने जा रहे हैं.  दरअसल दबंग खान की एक पुरानी फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘तेरे नाम’ कब हुई थी रिलीज

सलमान खान की कल्ट मूवी दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था, बल्कि लोगों के दिलों में भी राज किया था. हम जिस फिल्म की बात कर रहै है. वो सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ है. यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म ने भाईजान ने राधे भैया का किरदार निभाया था. आपको बता दें कि यह फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी, इस मूवी में सलमान खान के साथ भूमिका चावला नजर आईं थी. यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जो काफी ज्यादा पसंद की गई थी.

विज्ञापन

दोबारा कब रिलीज होगी ‘तेरे नाम’

आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ को उनकी बेस्ट फिल्मों में गिना जाता है. दरअसल जब से सलमान खान के फैंस को यह जानकारी मिली है कि उनकी फिल्म तेरे नाम थिएटर में दोबारा रिलीज होने जा रही है. तो वो काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. ‘तेरे नाम’ फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. यह फिल्म 23 सालों बाद दोबारा थिएटर में देखने को मिलने वाली है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ