Diljit Dosanjh Meets PM Modi: नए साल के मौके पर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में एक खास मुलाकात की। ये मुलाकात न सिर्फ दिलजीत के लिए, बल्कि उनके फैंस के लिए भी एक यादगार पल बन गई। पीएम मोदी ने इस मुलाकात में दिलजीत के टैलेंट की जमकर सराहना की और उनकी सफलता की कहानी का भी जिक्र किया। इस दौरान दिलजीत का भजन सुनकर पीएम मोदी की उंगलियां भी थिरकने लगीं।
दिलजीत के साथ पीएम ने शेयर किया वीडियो
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की एक छोटी सी क्लिप भी शेयर की, जिसमें वो दिलजीत के साथ की बातचीत को ‘यादगार’ बताते हुए उनका आभार जताते करते हुए नजर आए। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘दिलजीत दोसांझ के साथ एक शानदार बातचीत हुई। वो वास्तव में प्रतिभाशाली कलाकार हैं और हमने संगीत, संस्कृति और कई दूसरे विषयों पर बात की।’
दिलजीत-पीएम में हुईं दिलचस्प बातें
दिलजीत ने भी अपनी मुलाकात को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें पीएम मोदी के साथ हुई बातचीत को लेकर कई दिलचस्प बातें सामने आईं। इस दौरान पीएम मोदी ने दिलजीत से कहा, ‘भारत के एक छोटे से गांव का लड़का जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करता है तो ये बहुत अच्छा लगता है। आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा और आप सच में लोगों का दिल जीत रहे हैं।’
दिलजीत ने जवाब में कहा, ‘हम बचपन में पढ़ते थे कि मेरा भारत महान है, लेकिन जब मैंने भारत का सफर किया तो समझ में आया कि भारत क्यों महान है। यहां का सबसे बड़ा जादू योग है।’ इस पर पीएम मोदी ने कहा, ‘जो योग को अनुभव करता है, वही उसकी ताकत को जानता है।’
प्रधानमंत्री मोदी और दिलजीत के बीच हुई बातचीत में गहरे रिश्ते की झलक दिखाई दी, खासतौर पर जब दिलजीत ने मोदी के बारे में उनके मां के प्रति श्रद्धा और गंगा के प्रति उनकी आस्था को लेकर कुछ खास बातें कही। दिलजीत ने कहा, ‘आपके द्वारा मां के लिए कहे गए शब्द दिल से निकलते हैं और ये साफ झलकता है।’ इसके बाद दिलजीत ने गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी श्रद्धा को एक गीत के जरिए बयां किया, जो उन्होंने गुनगुनाया।
दिलजीत के भजन पर थिरकीं पीएम की उंगलियां
दिलजीत ने जब गीत गाया, तो प्रधानमंत्री मोदी उनकी ताल में ताल देने लगे। ये दृश्य बहुत ही भावुक और प्रेरणादायक था। दिलजीत का गाना ‘ओ कैंदे.. कित्थे है तेरा रब…’ ने वहां मौजूद सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ये खास पल उनके फैंस के लिए भी बहुत मायने रखता है। दिलजीत के इस गीत को सुनकर पीएम मोदी की उंगलियां भी थिरकने लगीं।
यह भी पढ़ें: Shalin-Eisha के वायरल वीडियो पर क्या बोलीं Chahat की मां? Eisha की मां ने बंद की बोलती
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines