Aamir Khan Simmi Grewal Interview Goes Viral: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी फिल्मों के लिए जितने मशहूर हैं उतने ही फेमस वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी रहते हैं। आमिर खान का करियर जितना शानदार रहा है, उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही रोचक रही है। हाल ही में एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हुआ, जिसमें आमिर खान अपनी निजी जिंदगी और प्यार के बारे में खुलकर बात करते नजर आए। इस वीडियो में आमिर ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली शादी से पहले चार महिलाओं से प्यार किया था और उन्हें फिर से प्यार करने में दो साल का वक्त लगता है। क्या कुछ कहा आमिर ने, चलिए आपको बताते हैं।
आमिर खान का शुरुआती करियर
आमिर खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1988 में फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से की थी, जिसके बाद वो बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल हो गए। अपने एक्टिंग के सफर के दौरान उन्होंने ‘तारे जमीन पर’, ‘गजनी’, ‘पीके’ और ‘3 इडियट्स’ जैसी बेहतरीन फिल्में दीं, जो दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए जगह बना गईं। हालांकि आमिर खान की फिल्मी सफलता के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी पर भी लोगों का ध्यान रहता है।
शादी से पहले चार महिलाओं से प्यार
आमिर खान ने 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी, जो उनकी जिंदगी का एक अहम पढ़ाव था। हालांकि ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल सका और साल 2002 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद आमिर खान ने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा आजाद है। फिर भी उनकी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा मीडिया में चर्चा होती रहती है।
आमिर खान का एक पुराना इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर ने सिमी गरेवाल के साथ बातचीत के दौरान अपने पहले रिश्तों का खुलासा किया। आमिर ने बताया, ‘मेरे जीवन में रीना से पहले चार महिलाएं थीं जिनसे मैंने प्यार किया। पहली बार तो मैंने उस लड़की से कुछ नहीं कहा, सिर्फ चुपके-चुपके प्यार किया। दूसरी और तीसरी बार मैंने अपने दिल की बात कही, लेकिन दुर्भाग्य से वो दोनों मुझे नहीं चाहती थीं। मुझे इन रिश्तों को भूलने में कुछ वक्त लगा। इसके बाद एक और लड़की से मेरी मुलाकात हुई और हम लगभग एक साल तक साथ रहे, लेकिन ये रिश्ता भी खत्म हो गया। फिर मुझे रीना मिली और ये रिश्ता कायम हुआ।’ आमिर ने आगे हंसते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि हर बार जब मैं प्यार करता हूं, तो मुझे फिर से प्यार करने में करीब दो साल का वक्त लगता है।’
दो शादियों के बाद भी अकेले हैं आमिर
आमिर खान की जिंदगी में एक और खास बात ये है कि उनके दोनों तलाक के बाद भी वो अपनी पूर्व पत्नियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए हुए हैं। रीना दत्ता और किरण राव दोनों के साथ उनका तालमेल शानदार है। आमिर ने कई बार ये भी कहा है कि वो अपनी निजी जिंदगी में किसी भी तरह के विवाद से बचने की पूरी कोशिश करते हैं। उनके बच्चों के साथ उनका संबंध भी बहुत मजबूत और सुलझा हुआ है। इसके अलावा इस इंटरव्यू में आमिर ने ये भी बताया कि उन्हें किसी से भी दोबारा प्यार करने में 2 साल का वक्त लगता है।
यह भी पढ़ें: ‘दामाद और ससुर…’, 58 साल के Salman Khan रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग करेंगे शादी? अफवाहों ने पकड़ी रफ्तार
संबंधित खबरें
'बिग बॉस' में एंट्री करने वाले थे मैड संधू! शो में जाने से पहले ही कर दी गई हत्या; मर्डर केस में हुआ नया खुलासा
18 mins agoEntertainment News LIVE: सोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट, फैमिली फोटोज कीं शेयर
59 mins agoDrishyam Box Office Collection: 3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
11 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
15 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
16 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
20 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
21 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
23 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines