Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस सीजन 18‘ में अब विवियन डीसेना (Vivian Dsena) घर पर रूल कर रहे हैं। हाल ही में वो नए टाइम गॉड बने हैं। विवियन ने जैसे ही ये गद्दी संभाली है वो पहले से ज्यादा पावरफुल नजर आ रहे हैं। विवियन का अंदाज पूरी तरह से बदल गया है। वो घर पर और घरवालों पर हुकूमत कर रहे हैं। लेकिन अभी तो सिर्फ शुरुआत है। आज तो विवियन का असली रूप सामने आएगा। वो सभी को जैसे ट्रीट करेंगे वो राजा बाकी उनकी प्रजा लगेंगे।
बदल गए विवियन डीसेना के तेवर
पहले खाने को लेकर वो अकड़ दिखाएंगे और फिर शहजादा धामी (Shehzada Dhami) से उनकी बहस होगी। बहस के बीच जब शहजादा उन्हें कहेंगे कि टोन नीचे करो तो विवियन उन्हें बेहद एटीट्यूड दिखाते हुए कहेंगे- ‘टोन नीचे नहीं होगी।’ फिर शहजादा उन्हें याद दिलाएंगे कि वो टाइम ऑफ गॉड होंगे, लेकिन भगवान नहीं हैं। लेकिन टाइम गॉड बनकर विवियन पूरी तरह से तांडव करने के लिए तैयार हैं। सिर्फ शहजादा ही नहीं वो श्रुतिका (Shrutika) से भी भिड़ने वाले हैं। सफाई को लेकर दोनों में तकरार देखने को मिलेगी।
बिग बॉस में शुरू हुआ विवियन का तांडव
विवियन श्रुतिका को दिखाएंगे कि उनकी सफाई के बाद भी घर में कितनी धूल है। वो श्रुतिका को बताएंगे कि उन्हें क्या-क्या क्लीन करना है। श्रुतिका जब नहीं मानेंगी तो विवियन का बॉसी रूप देखने को मिलेगा। वो कहेंगे- ‘मैं यहां अर्जुमंगत के लिए नहीं सब कुछ क्लीन हो जाना चाहिए।’ अब उन्हें जो सही लगेगा वो घर में वही करने वाले हैं। इसके बाद उनके पास उन लोगों से बदला लेने का मौका भी मिलेगा जब बिग बॉस उन्हें उन 2 सदस्यों के नाम बताने को कहेंगे जिन्हें वो जेल की सजा देना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Dalljiet Kaur के आरोपों पर एक्स हसबैंड Shalin Bhanot ने किया पलटवार? बोले- ‘सिर्फ स्क्रिप्ट पढ़ता हूं’
2 कंटेस्टेंट्स की किस्मत का फैसला करेंगे विवियन
विवियन कोई भी फैसला लेने से पहले अपनी दोस्त ईशा सिंह से इस मुद्दे पर सलाह लेंगे और दोनों मिलकर ही वो दो नाम तय करेंगे जो जेल की सजा भुगतने वाले हैं। ईशा इस दौरान रजत दलाल को टेस्ट करना चाहती हैं, वैसे भी बिग बॉस ने कल उन्हें रजत दलाल का असली चेहरा दिखाया है। ऐसे में वो तुरंत उनसे बदला ले सकती हैं। इसके अलावा दूसरा नाम किसका होगा वो जानने के लिए शो ही देखना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 mins agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
3 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
4 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
5 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
6 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
8 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
10 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines