‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) में कौन-कौन से सेलेब्स को एंट्री मिलेगी? ये सवाल तो सभी के दिमाग में उठ रहा है। रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो के लिए लगातार टीवी और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को अप्रोच किया जा रहा है। अब तक कई बड़े नाम इस शो के लिए सामने आ चुके हैं। इतना ही नहीं कुछ सेलेब्स ने तो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का ऑफर ठुकरा भी दिया है। वहीं, अब इस शो के लिए एक नया नाम सामने आया है।
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए विशाल कोटियन को किया गया अप्रोच?
बताया जा रहा है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अब ‘बिग बॉस 15’ के सबसे शातिर कंटेस्टेंट को अप्रोच किया गया है। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के सीजन में नजर आ चुके उनके कॉम्पेटिटर को अब फैंस खतरों से खेलते हुए देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विशाल कोटियन (Vishal Kotian) को अब इस रियलिटी शो के लिए अप्रोच किया गया है।
पहले भी विशाल कोटियन को मिला था ऑफर?
इससे पहले भी मेकर्स ने विशाल कोटियन को ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए अप्रोच किया था। हालांकि, तब मेकर्स और एक्टर के बीच बात नहीं बन पाई थी। वहीं, इस बार अगर बात बन गई, तो विशाल कोटियन खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ सकते हैं। वैसे भी वो अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं, तो वो बाकी कंटेस्टेंट्स के लिए वो बड़ा थ्रेट साबित हो सकते हैं। विशाल की बॉडी देखकर ही कुछ कंटेस्टेंट्स तो अपना फोकस लूज कर जाएंगे।
यह भी पढ़ें: बिग बॉस 18 के मोस्ट वांटेड रीयूनियन की फोटोज वायरल, पॉपुलर ट्रायो को देख खुश हुए फैंस
बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स को मिला ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर
आपको बता दें, अभी तक विशाल कोटियन या फिर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के मेकर्स की तरफ से उनके शो में हिस्सा लेने पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। ऐसे में उनकी शो में एंट्री फिलहाल कन्फर्म नहीं हुई है। वहीं, ईशा सिंह ये शो का ऑफर ठुकरा चुकी हैं। बिग बॉस के कई और सेलेब्स को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। अब कौन शो में शामिल होता है? ये तो बाद में ही कन्फर्म होगा।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
19 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
21 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
22 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
23 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines