Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

विराट कोहली मैच से पहले देखते हैं ‘Dhol’…, प्रियदर्शन का चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन ने भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली को लेकर एक किस्सा शेयर किया है. डायरेक्टर ने बताया कि किंग कोहली मैच से पहले फिल्म ढोल देखते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Mar 14, 2026 16:00

बॉलीवुड में जब बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों की बात होती है तो डायरेक्टर प्रियदर्शन का नाम सबसे पहले लिया जाता है. प्रियदर्शन पिछले 4 दशकों से कॉमेडी जॉनर की फिल्में बना रहे हैं. उन्होंने ‘हेरा फेरी’, ‘हंगामा’ और ‘फिर हेरा’ फेरी जैसी दर्जनों फिल्मों में काम किया है, जिन्हें लोग आज भी देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं. हाल ही में प्रियदर्शन ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. दरअसल, पिंकविला को दिए गए इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने बताया कि अब उनके पास कॉमेडी फिल्मों के लिए आईडिया खत्म हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही छाई रणवीर सिंह की फिल्म ‘Dhurandhar 2’, एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार

---विज्ञापन---

विराट कोहली का मैच से पहले देखते हैं ‘ढोल’?

प्रियदर्शन ने आगे कहा, ‘सच कहूं तो अब मुझे गंभीर फिल्में बनाना ज्यादा पसंद है. अब मैं मजबूरी में कॉमेडी फिल्में बनाता हूं.’ दरअसल, प्रियदर्शन अपनी पुरानी फिल्मों की सफलताओं को दोहराना नहीं चाहते हैं. उनका मानना है की कॉमेडी सफर अब पूरी तरह से खत्म की कगार पर है. उन्होंने यह भी हिंट दिया है कि शायद एक और कॉमेडी फिल्म बनाएंगे और फिर इस जॉनर को अलविदा कह देंगे. इस इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने यह भी बताया कि जब उन्हें पता चला भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी टीम मैच के तनाव से बचने के लिए मेरी बनाई हुई फिल्म ‘ढोल’ देखते हैं और साथ में फिल्म के खिलाड़ी के डायलॉग को भी दोहराते हैं. यह जानकर काफी खुशी हुई थी.

यह भी पढ़ें: Ravi Kishan की पटपड़गंज कोर्ट में वापसी, OTT पर इस दिन रिलीज होगा ‘मामला लीगल है’ सीजन 2

---विज्ञापन---

प्रियदर्शन ने की विराट कोहली की तारिफ

आपको बता दें कि प्रियदर्शन और क्रिकेटर विराट कोहली एक एड शूटिंग के दौरान साथ में काम कर चुके हैं. इतना ही नहीं प्रियदर्शन विराट कोहली की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की थी. हालांकि निर्देशक प्रियदर्शन ने बॉलीवुड की एक कड़वी सच्चाई पर भी बात की है. उन्होंने कहा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर उन फिल्मों को तुरंत पहचान नहीं मिलती जिनमें बड़े सुपरस्टार्स नहीं होते. इसके लिए प्रियदर्शन ने अपनी फिल्म ‘ढोल’ का उदाहरण दिया है. हालांकि, प्रियदर्शन की फिल्म ‘मालामाल वीकली’ ऐसी फिल्म बनी है, जिसमें बिना किसी बड़े स्टार भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है. 

First published on: Mar 14, 2026 03:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.