Vada Pav Girl Arrested: ‘वड़ा पाव गर्ल’ अक्सर कंट्रोवर्सी में घिरी रहती हैं। उनकी दुकान को लेकर काफी बवाल हो चुका है जिसकी वजह से आज वो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनकी इस पॉपुलैरिटी को देखते हुए कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि उनकी एंट्री सलमान खान (Salman Khan) के शो में हो सकती है। लेकिन अब बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में शामिल होने की खबरों के बीच उनका एक और बड़ा विवाद सामने आ गया है। इस बार कंट्रोवर्सी इतनी बड़ी है कि चंद्रिका गेरा दीक्षित (Chandrika Gera Dixit) इस शो का हिस्सा बन भी पाएंगी या नहीं, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
‘वड़ा पाव गर्ल’ हुईं गिरफ्तार?
दरअसल, अब ऐसा कहा जा रहा है कि ‘वड़ा पाव गर्ल’ को हथकड़ी पहनाई गई है। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चंद्रिका गेरा दीक्षित के इस वीडियो में उनके आस-पास भीड़ और ढेर सारी पुलिस को देखा जा सकता है। लेकिन अब अचानक उन्होंने ऐसा भी क्या कर दिया जिसके बाद मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है और उन्हें पुलिस ने हथकड़ी पहना दी है। इस बात का खुलासा भी हो चुका है।
क्या है चंद्रिका गेरा दीक्षित की गिरफ्तारी का कारण?
ऐसा कहा जा रहा है कि 30 अप्रैल यानी बीते दिन ‘वड़ा पाव गर्ल’ के बेटे का बर्थडे था। इस खास मौके पर उन्होंने भंडारा रखा था वो भी बिल्कुल उसी जगह जहां वो अपनी वड़ा पाव की दुकान लगाती हैं। ऐसे में वहां पर काफी ज्यादा भीड़ जुट गई और कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया। देखते ही देखते वहां काफी हंगामा हो गया। जिसके बाद इस बात की खबर दिल्ली पुलिस तक पहुंचा दी गई। जिसके बाद पुलिस तुरंत वहां आई और उन्होंने भीड़ को हटाने का काम किया और फिर ‘वड़ा पाव गर्ल’ यानी चंद्रिका गेरा दीक्षित को भी हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: Sidhu Moose Wala को मिला इंसाफ! सिंगर के मर्डर के मास्टरमाइंड Goldy Brar की हुई हत्या
क्या बिग बॉस से कट जाएगा वड़ा पाव गर्ल का पत्ता?
अब ये सुनकर अगर आप सोच रहे हैं कि वो सलमान खान के शो में शामिल नहीं हो पाएंगी तो बता दें, ऐसा नहीं है। दरअसल, उन्हें पुलिस हिरासत में जरूर लिया था लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया है। ऐसे में उनके और बिग बॉस ओटीटी 3 के बीच कोई रुकावट नहीं है। बल्कि अब तो उनके शो में आने के चांस और भी ज्यादा बढ़ गए हैं क्योंकि मेकर्स तो वैसे भी विवादित कंटेस्टेंट्स की तलाश में रहते हैं। अब देखना होगा कि क्या वो वाकई शो में नजर आती हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
1 hr agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
10 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
11 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
13 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
15 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
16 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
17 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
19 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines