फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में ऐश्वर्या राय और विक्रम की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था। इसी पर बात करते हुए विक्रम ने बताया कि उनके और ऐश्वर्या के बीच का ऑनस्क्रीन जादू रियल में काफी प्रभावशाली है, लेकिन ऑनस्क्रीन हमेशा उनकी लवस्टोरी ऐश्वर्या के साथ अधूरी रही है। उनके रिश्ते में हमेशा एक कमी रही है। विक्रम ने कहा, “ऐश्वर्या और मेरी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत अच्छी रही है। चाहे वो फिल्म ‘रावण’ हो या ‘पोन्नियिन सेल्वन’, दोनों ही फिल्मों में हमारा प्यार अधूरा था। ऐश्वर्या हमेशा किसी और की पत्नी के तौर पर रही हैं और मैं उन फिल्मों में मर भी गया।”
Chiyaan Vikram on Aishwarya Rai Bachchan: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार चियान विक्रम इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘तंगलान’ को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। इसके अलावा विक्रम का एक हालिया इंटरव्यू भी चर्चा में बना हुआ है, जिसमें उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपनी बॉन्डिंग और काम करने की ख्वाहिशों के बारे में खुलकर बात की है। क्या कुछ कहा है चियान विक्रम ने चलिए आपको बताते हैं।










