Natasa Stankovic की लाइफ में फिर मिस्ट्रीमैन की एंट्री! Hardik से अलग होने के रूमर्स के बीच भी जुड़ा था नाम

Natasa Stankovic: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक अब फिर से चर्चा में आ गई हैं। अब भई नताशा की हॉट फोटोज पर उस शख्स का रिएक्शन आया है, जिससे कुछ टाइम पहले उनका नाम जोड़ा गया था।

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic

Natasa Stankovic: क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी ही रहती हैं। हार्दिक से अलग होने के बाद से नताशा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और लगातार फैंस के साथ अपडेट शेयर कर रही हैं। जब हार्दिक और नताशा के अलग के बस रूमर्स थे, तब एक्ट्रेस का नाम एक शख्स के साथ जोड़ा गया था, जिसके साथ नताशा को देखा गया था। हालांकि इन खबरों में कोई दम नहीं निकला और ये बातें बंद हो गईं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि शख्स ने यूटर्न ले लिया है और नताशा की लाइफ में फिर से मिस्ट्रीमैन की एंट्री हो गई है।

विज्ञापन

सर्बिया में हैं नताशा

दरअसल, नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। एक्ट्रेस इस वक्त सर्बिया में हैं और वहीं से अपने ताजा फोटोज और वीडियो शेयर कर रही हैं। हाल ही में नताशा ने अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसपर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। नताशा के पोस्ट पर सभी ने भर-भरकर कमेंट्स किए, लेकिन एक शख्स का कमेंट हर किसी का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @natasastankovic__

अलेक्जेंडर एलेक्स ने किया कमेंट

नताशा के पोस्ट पर जिस शख्स का कमेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है वो किसी और का नहीं बल्कि अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक का है। जी हां, नताशा के हालिया पोस्ट पर अलेक्जेंडर एलेक्स ने फायर इमोजी कमेंट किया है, जिसके बाद लोगों में इसकी चर्चा हो रही है। गौरतलब है कि जब हार्दिक और नताशा के अलग होने के रूमर्स उड़ रहे थे, तब भी अलेक्जेंडर एलेक्स का नाम नताशा के संग जोड़ा गया था।

विज्ञापन
Aleksandar Alex Ilic

Aleksandar Alex Ilic

हार्दिक और नताशा के अलग होने की वजह अलेक्जेंडर को माना गया 

अलेक्जेंडर एलेक्स संग ना सिर्फ नताशा का नाम जोड़ा गया था बल्कि बातें तो यहां तक हो रही थी कि अलेक्जेंडर की वजह से ही हार्दिक और नताशा अलग भी हो रहे हैं। हालांकि ये सब झूठ था और इन बातों में जरा भी सच्चाई नहीं थी। अलेक्जेंडर और नताशा को लेकर बातें तब शुरू हुई थी जब दोनों को एक साथ देखा गया था। दोनों के साथ में नजर आते ही चर्चा होने लगी थी कि इनके बीच कुछ चल रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

नताशा और हार्दिक अब नहीं हैं साथ

भले ही किसी ने कुछ भी कहा हो, लेकिन नताशा ने कभी किसी बात पर कोई रिएक्ट नहीं किया। एक्ट्रेस हर एक अफवाह पर चुप्पी साधे रही और फिर जब वो इंडिया से अपने मायके गईं, तो सर्बिया जाते ही उन्होंने और हार्दिक ने अपने अलग होने का ऐलान कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ