Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

गहरे रंग की साड़ी, मंदिर ज्वेलरी और आंसू…, रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शादी कर ली है, जिसका फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. कपल की शादी की तस्वीरें खूब शेयर हो रही है. रश्मिका ने गहरे रंग की शादी, तो विजय ने हाथीदांत रंग की रेशमी धोती पहनी है. दरअसल, कपल की शादी में सांस्कृतिक साफ दिखाई दे रही है.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 26, 2026 21:24
विजय-रश्मिका की शादी का फोटो हुआ वायरल

फिल्मी दुनिया की ज्यादा पसंदीदा कलाकार रश्मिका मंडाना आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई है. उनकी शादी 26 फरवरी यानी आज संपन्न हुई. विजय-रश्मिका की शादी किसी भव्य फिल्म सेट जैसी नहीं बल्कि निजी और भावनाओं से भरी हुई थी. रश्मिका-विजय ने अपनी शादी तेलुगू रीति-रिवाज से की है. इनकी शादी में सादगी और फैशन का एक अनोखा तालमेल देखने को मिला है. अपनी शादी के खास मौके पर कपल ने मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के कपड़े को चुना है, जिन्हें अमी पटेल ने स्टाइल दिया है.

यह भी पढ़ें: दुल्हन बन रो पड़ीं…, विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरें हुईं वायरल, फैंस बोले- Royal Wedding

---विज्ञापन---

विजय-रश्मिका ने रचाई शादी

विजय का लुक हैदराबाद की पुरानी विरासत से काफी प्रेरित था. विजय ने हाथी दांत रंग की रश्मि धोती और लाल रंग का अंगवस्त्रम पहना था. विजय के कपड़ों पर हाथियों और मंदिरों की बारीक नकाशी की गई थी जो शक्ति और पवित्र का प्रतीक माना जाता है. बिना किसी दिखावे के भी विजय का यह अंदाज काफी वायरल हो रहा है. विजय इस अंदाज में काफी आत्म विश्वास से भरे हुए नजर आ रहे हैं. रश्मिका ने अपनी शादी में गहरी पूरे रंग की साड़ी पहनी है जिसमें लाल रंग का बॉर्डर दिया गया है उनकी साड़ी पर मंदिर कला और सोने का बारीक काम किया हुआ है. इस पहनावे में रश्मिका काफी खूबसूरत लग रही है इस ब्राइडल लुक में रश्मिका का पेल्ली कुथुरु की झलक साफ झलक साफ नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: ‘अब मिलिए मेरे पति से…’ रश्मिका मंदाना ने शेयर की शादी की तस्वीरें, फैंस हुए इमोशनल

---विज्ञापन---

रश्मिका और विजय का लुक हुआ वायरल

आज के समय में देखा गया है कि ज्यादातर दुल्हन हल्के पिस्टल रंग पहनती हैं, तो वही रश्मिका मंदांना ने अपनी परंपराओं को महत्व देते हुए गहरे रंगों को चुना है. रश्मिका ने गले में कसू माला, चोकर और लक्ष्मी पेंडेंट पहन रखा था. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी चोटी में फूल लगा रखा था जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे.

विजय देवरकोंडा ने शेयर किया इमोशनल फोटो

विजय देवराकोंडा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो शादी की तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें साफ देखा जा सकता है की दुल्हन बनते ही रश्मिका मंदाना रो पड़ी. उनकी आंखों में आंसू दिख रहा है. दरअसल शादी एक ऐसा एहसास है, जिसमें ना चाह कर भी आंखों में आंसू आ ही जाते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटो खूब वायरल हो रही है आम फैंसी लेकर फिल्म जगत तक के लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.

First published on: Feb 26, 2026 09:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.