हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/विजय देवरकोंडा के भाई ने रश्मिका मंदाना को दिया स्पेशल नाम, नई भाभी पर यूं लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट
विजय देवरकोंडा के भाई ने रश्मिका मंदाना को दिया स्पेशल नाम, नई भाभी पर यूं लुटाया प्यार
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: साउथ सुपरस्टार्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पति-पत्नी बन गए हैं. कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज शेयर कीं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं इसी बीच विजय देवरकोंडा के भाई ने अपनी भाभी रश्मिका के लिए खास पोस्ट शेयर किया है.
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज फैंस के बीच शेयर की. रश्मिका और विजय की शादी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन फोटोज पर बॉलीवुड से लेकर साउथ सेलेब्स तक प्यार लुटा रहे हैं. वहीं इसी बीच विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपनी नई भाभी रश्मिका मंदाना के लिए खास पोस्ट शेयर की. साथ ही आनंद ने रश्मिका को प्यार भरा नाम भी दिया. चलिए आपको भी बताते हैं आनंद ने पोस्ट में क्या कुछ कहा?
विजय देवरकोंडा के भाई का खास पोस्ट
आनंद देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटो ही शेयर की है. इस फोटो में रश्मिका और विजय साउथ इंडियन दूल्हा-दुल्हन बने हैं और रश्मिका के देवर आनंद ने पीले कलर का कुर्ता पहना है. फोटो में आनंद रश्मिका और विजय को हग करते नजर आ रहे हैं. फोटो देखकर साफ पता चल रहा है कि आनंद और रश्मिका की बॉन्डिंग भी काफी स्ट्रॉन्ग है.
आनंद ने अपनी नई भाभी रश्मिका मंदाना को नया नाम देते हुए इंस्टाग्राम पर स्पेशल कैप्शन शेयर किया. आनंद ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'कई बार ऐसा हुआ कि फैंस चिल्लाते थे, 'वादिना, एला उनारू?' और मुझे समझ नहीं आता था कि कैसे प्रतिक्रिया दूं. आज मेरे भाई की शादी हो गई है, और मुझे अपनी वादिना के रूप में एक बेहद पॉजिटिव और दयालु इंसान मिला है. मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जीवन भर इसी तरह मुस्कुराते रहें. जीवन भर साथ रहने की शुभकामनाएं.'
रश्मिका मंदाना को आनंद ने नया नाम 'वादिना' दिया. बता दें तेलुगु में भाभी को वादिना कहा जाता है. अब ऑफिशियली रश्मिका मंदाना आनंद देवरकोंडा की वादिना बन गई हैं, इसलिए आनंद ने उनके लिए स्पेशल नोट लिखा. आनंद का ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 8 सालों से गुपचुप तरीके से डेट कर रहे थे. हालांकि उन्होंने कभी पब्लिक में अपने रिश्ते पर बात नहीं की.
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध चुके हैं. कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज फैंस के बीच शेयर की. रश्मिका और विजय की शादी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इन फोटोज पर बॉलीवुड से लेकर साउथ सेलेब्स तक प्यार लुटा रहे हैं. वहीं इसी बीच विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा ने अपनी नई भाभी रश्मिका मंदाना के लिए खास पोस्ट शेयर की. साथ ही आनंद ने रश्मिका को प्यार भरा नाम भी दिया. चलिए आपको भी बताते हैं आनंद ने पोस्ट में क्या कुछ कहा?
विजय देवरकोंडा के भाई का खास पोस्ट
आनंद देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की फोटो ही शेयर की है. इस फोटो में रश्मिका और विजय साउथ इंडियन दूल्हा-दुल्हन बने हैं और रश्मिका के देवर आनंद ने पीले कलर का कुर्ता पहना है. फोटो में आनंद रश्मिका और विजय को हग करते नजर आ रहे हैं. फोटो देखकर साफ पता चल रहा है कि आनंद और रश्मिका की बॉन्डिंग भी काफी स्ट्रॉन्ग है.
आनंद ने अपनी नई भाभी रश्मिका मंदाना को नया नाम देते हुए इंस्टाग्राम पर स्पेशल कैप्शन शेयर किया. आनंद ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘कई बार ऐसा हुआ कि फैंस चिल्लाते थे, ‘वादिना, एला उनारू?’ और मुझे समझ नहीं आता था कि कैसे प्रतिक्रिया दूं. आज मेरे भाई की शादी हो गई है, और मुझे अपनी वादिना के रूप में एक बेहद पॉजिटिव और दयालु इंसान मिला है. मैं प्रार्थना करता हूं कि वे जीवन भर इसी तरह मुस्कुराते रहें. जीवन भर साथ रहने की शुभकामनाएं.’
रश्मिका मंदाना को आनंद ने नया नाम ‘वादिना’ दिया. बता दें तेलुगु में भाभी को वादिना कहा जाता है. अब ऑफिशियली रश्मिका मंदाना आनंद देवरकोंडा की वादिना बन गई हैं, इसलिए आनंद ने उनके लिए स्पेशल नोट लिखा. आनंद का ये पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. बता दें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 8 सालों से गुपचुप तरीके से डेट कर रहे थे. हालांकि उन्होंने कभी पब्लिक में अपने रिश्ते पर बात नहीं की.