Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

‘अब मिलिए मेरे पति से…’ रश्मिका मंदाना ने शेयर की शादी की तस्वीरें, फैंस हुए इमोशनल

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आज यानी 26 फरवरी को उदयपुर के होटल आईटीसी होटल्स के मेमेन्टोस में पूरी हुई है. शादी की फोटो को शेयर करते हुए रश्मिका ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, दरअसल उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, अब मिलिए आप सभी से “मेरे पति” से!

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 26, 2026 19:32
vijay
रश्मिका-विजय की शादी की फोटो आई सामने

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आज यानी 26 फरवरी को उदयपुर के होटल आईटीसी होटल्स के मेमेन्टोस में पूरी हुई है. लंबे समय से दोनों के फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहा थे. बता दें कि रश्मिका और विजय की शादी काफी दिनों से चर्चा में बनी हुई थी. हालांकि, आज कपल  ने सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए है. इतना ही नहीं दोनों के शादी फोटो भी सामने आ गई है. इस फोटो को रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. शादी की फोटो को शेयर करते हुए रश्मिका ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, दरअसल उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, अब मिलिए आप सभी से “मेरे पति” से!

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने तेलुगु रीति रिवाज से शादी की है.अब उनकी शादी की फोटोज भी सामने आ गई है.  दरअसल, उनके फैंस कपल को दुल्हा-दुल्हन के गेटअप में देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थें. बीती रात कपल की संगीत सेरेमनी हुई थी, जिसका झलक सोशल मीडिया पर देखने को मिला था. इतना ही नहीं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी में पुष्पा 2 के गाने पर डांस भी किया और विजय देवरकोंडा को सरप्राइज दिया था. 

---विज्ञापन---

रश्मिका मंदांना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा इमोशनल पोस्ट

रश्मिका मंदांना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हाय मेरे प्यारों अब आप सभी को मैं अपने पति मिस्टर विजय देवरकोंडा से मिलती हूं. यह वह शख्स है, जिसने मुझे सच्चा प्यार कैसे महसूस होता है वो सिखाया है, उन्होंने मुझे सिखाया सुकून में रहना क्या होता है. वो मुझसे कहते थे कि हमेशा बड़े सपने देखना बिल्कुल ठीक है. मैं उससे कहीं ज्यादा हासिल कर सकती हुं, जितना मैंने कभी सोचा नहीं था.’ रश्मिका ने आगे लिखा, वह इंसान जिसने कभी इस बात से नहीं रुक कि मैं डांस करूं जैसे कोई देख ही ना रहा हो. दोस्तों के साथ घूमना, दुनिया की बेहतरीन चीज है. दरअसल, मै इस इंसान में पूरी किताब लिख सकती हैं. आज मैं जो भी हूं, जैसी औरत बनने का मैने हमेशा सपना देखा वह बन पाई क्योंकि आपने मुझे वैसा बनने में साथ दिया मैं सच में बहुत थैंक यू हूं.

विजय ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

विजय देवरकोंडा ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘उसे मैंने इस तरह मिस किया कि मुझे लगा मैं अकेला क्या करूंगा. आसपास होती तो मेरा दिन और बेहतर होता है मेरे सामने बैठो तो मेरा खाना ज्यादा हेल्दी लगता है. अगर वो मेरे साथ वर्कआउट करती तो मेरे को ज्यादा मजेदार और कम सजा वाला लगता.’ विजय ने आगे कहा, ‘बस घर जैसा और शांति महसूस करने के लिए चाहे मैं कहीं भी रहूं तो मैं अपनी एक अच्छी दोस्त बनाई है… मेरी पत्नी. विजय का यह पोस्ट काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है हर कोई पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहा है.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 26, 2026 07:10 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.