Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

विजय-रश्मिका के रिस्पेशन में जूनियर NTR के बॉडी डबल को किसने दिया धक्का? घटना की वजह भी रिवील

Jr. NTR's Body Double: साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिस्पेशन से एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक शख्स को धक्का देने वाला मामला सामने आया था.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Mar 8, 2026 19:33
jr ntr body double
jr ntr body double. image credit- social media

Jr. NTR’s Body Double: साउथ के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी को उदयपुर में ग्रैंड शादी की है. शादी के बाद कपल ने 4 मार्च को बेहद शानदार रिसेप्शन रखा था, जिसके तमाम वीडियोज इंटरनेट पर सामने आए हैं. हालांकि, इस रिस्पेशन पार्टी से एक वीडियो सामने आया था, जिसने हर किसी का ध्यान खींचा. इस वीडियो में एक शख्स को धक्का दिया गया था, जिसकी पहचान हो गई है और इसके पीछे की वजह भी रिवील हो गई है. आइए जानते हैं कि ये कौन थे और क्यों ऐसा हुआ था?

जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल हैरिस

दरअसल, विजय और रश्मिका में जिस शख्स को धक्का दिया गया था, वो कोई और नहीं बल्कि जूनियर एनटीआर के बॉडी डबल हैरिस हैं. जी हां, वीडियो में अल्लू अर्जुन के बाउंसरों द्वारा धक्का दिए गए शख्स की पहचान ईश्वर हैरिस के तौर पर हुई है. हैरिस को इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर का बॉडी डबल माना जाता है.

---विज्ञापन---

विजय और रश्मिका के रिस्पेशन से वीडियो वायरल

विजय और रश्मिका के रिस्पेशन से वीडियो वायरल होने के बाद अब हैरिस ने इस घटना के बारे में बताया है. इसके लिए हैरिस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि वहीं हैं.

क्या बोले हैरिस?

हैरिस ने कहा कि हम भी उस वक्त अंदर जा रहे थे, जब अल्लू अर्जुन अंदर जा रहे थे. हालांकि, इस दौरान अल्लू अर्जुन स्टेज पर फोटोज क्लिक करवाने लगे और उनके बाउंसरों को लगा कि मैं भी उनके पास फोटो लेने के लिए आ रहा हूं या फिर कैमरा ब्लॉक कर रहा हूं. इसलिए उन्होंने तुरंत मुझे रोका, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है.

---विज्ञापन---

फिल्म ‘आरआरआर’

इतना ही नहीं बल्कि अपने वीडियो में हैरिस ने इस घटना को छोटा बताया है. बता दें कि ईश्वर हैरिस को तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में जूनियर एनटीआर के लिए कई प्रोजेक्ट्स में बॉडी डबल के तौर पर काम करते देखा गया है और इसलिए उन्हें इस नाम से जाना भी जाता है. फिल्म ‘आरआरआर’ में भी उन्होंने जूनियर एनटीआर के लिए बॉडी डबल रोल किया था.

यह भी पढ़ें- शादी के 9 साल, 43 साल की उम्र… मां ना बनने पर हसीना का छलका दर्द, देखें वीडियो

First published on: Mar 08, 2026 07:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.