Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: सोशल मीडिया से लेकर गॉसिप टाउन तक किसी ना किसी के बारे में चर्चा होती ही रहती है। इन दिनों विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की डेटिंग की चर्चा खबरों के बाजार में भी जोरों पर हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर दोनों की लंच डेट की फोटोज सामने आई हैं, जिसके बाद से ये रूमर्ड कपल फिर से सुर्खियों में आ गया है।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना
दरअसल, सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक फोटो सामने आई है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और इसके बारे में लोग जमकर चर्चा भी कर रहे हैं। वायरल हो रहे फोटो में दोनों को एक कैफे में बैठे देखा जा सकता है। फोटो में दोनों को दोपहर को लंच करते देखा गया है। जैसे ही ये फोटो इंटरनेट पर सामने आया, तो फैंस ने इस पर तरह-तरह से रिएक्ट करना शुरू कर दिया और लोग इस पर भर-भरकर कमेंट्स करने लगे।
Vijay Deverakonda and Rashmika spotted together 📷
byu/Even_Conversation_83 inBollyBlindsNGossipविज्ञापन
इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो में रश्मिका मंदाना बेहद कैजुअल कपड़ों में नजर आ रही हैं। हालांकि उनकी बैक साइड की फोटो है, तो कुछ लोग उनको पहचान भी नहीं पा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर एक और फोटो सामने आई, जिसमें रश्मिका का फ्रंट लुक वायरल हो रहा है। इसके साथ ही अगर विजय की बात करें तो वो चेक शर्ट और डेनिम के साथ सफेद टी-शर्ट में खूब हैंडसम लग रहे हैं।
आपको क्या लगता है कि मैं अभी तक सिंगल हूं- विजय
गौरतलब है कि हाल ही में एक इंटरव्यू में विजय ने कहा था कि मैं 35 का हो गया है और आपको क्या लगता है कि मैं अभी तक सिंगल हूं। एक्टर के इस इंटरव्यू के बाद उनके रिलेशनशिप की चर्चा और भी तेज हो गई थी। अब इसके तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर दोनों की ये फोटो वायरल हुई, तो दोनों के रिलेशन में होने की खबरों को और भी हवा मिल गई और कुछ लोग तो इसे कंफर्म मान रहे हैं।
दोनों में से किसी ने नहीं की पुष्टि
हालांकि, अभी तक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों की ही तरफ से इन अफवाहों पर किसी भी तरह की सफाई आई है। ना ही दोनों ने इस पर अभी तक कोई बयान दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि इन खबरों पर दोनों की ओर से कब मुहर लगती है और इसके लिए फैंस को और कितना इंतजार करना होगा।
यह भी पढ़ें- Liam Payne की मौत से पहले का नया CCTV फुटेज वायरल, अधमरी हालात में नजर आए थे सिंगर
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
22 mins agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
2 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
3 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
5 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
6 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
6 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
8 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
10 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
11 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines