Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

शादी के बाद पहली बार साथ दिखे Vijay-Rashmika, एयरपोर्ट पर फैंस ने किया ग्रैंड वेलकम

साउथ सिनेमा के सबसे पॉपुलर कपल में से एक अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए है. आज दोनों को पहली बार साथ में स्पॉट किया गया है.

Author
Edited By : Shahzad Khan Updated: Feb 27, 2026 15:41
rashmika wedding
शादी के बाद पहली बार एक साथ नजर आए विजय-रश्मिका

साउथ सिनेमा के सबसे पॉपुलर कपल में से एक अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए है. कपल शादी के बाद पहली बार स्पॉट हुए हैं.  विजय और रश्मिका ने तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ शादी की है. अब कपल उदयपुर से निकल चुका है. इस दौरान दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है. दरअसल, कपल को देखने के लिए एयरपोर्ट के बाहर उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

यह भी पढ़ें: ‘अब मिलिए मेरे पति से…’ रश्मिका मंदाना ने शेयर की शादी की तस्वीरें, फैंस हुए इमोशनल

---विज्ञापन---

एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले नजर आए रश्मिका-विजय

आपको बता दें कि बीती रात कपल ने अपने इंस्टा हैंडल पर शादी की तस्वीरे भी शेयर की थी, जो काफी वायरल हो रही थी. रश्मिका ने फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा था. आज कपल को उदयपुर के एयरपोर्ट पर देखा गया, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहे थे. रश्मिका ने  लाल रंग का कपड़ा पहना हुआ था, तो वहीं विजय हाथीदांत रंग के शेरवानी में नजर आ रहे थे. उनके फैंस दोनों को एक साथ देख कर काफी खुश नजर आ रहे है. विजय-रश्मिका ने मीडिया के सामने खुद आकर पोज भी दिए है. इतना ही नहीं दोनों ने खुशी- खुशी पोज दिए बल्कि पैपराजी के सामने दोनों ने हाथ जोड़कर नमस्ते भी किया है.

अनारकली सूट में नजर आईं रश्मिका मंदाना  

विजय-रश्मिका एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस दौरान रश्मिका मंदाना ने लाल रंग का अनारकली सूट पहनी हुई थी. उनके हाथ में लाल रंग की चूड़ी मांग में सिंदूर नजर आ रहा है. रश्मिका इस आउफिट में काफी प्यारी लग रही है. उनका यह लुक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. दरअसल, बीती रात को रश्मिका ने अपनी शादी का फोटो इंस्टा हैंडल पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने साड़ी पहन रखी थी. इतना ही नहीं विजय ने हाथी दांत रंग की धोती और लाल रंग का अंगवस्त्रम पहन रखा था. हालांकि, आज विजय ने आइव ब्लू कुर्ता पायजामा पहने नजर आए हैं, जिसमें वो बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं. 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गहरे रंग की साड़ी, मंदिर ज्वेलरी और आंसू…, रश्मिका मंदाना की शादी की तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

रश्मिका मंदाना ने किस डिजाइनर के कपड़े में नजर आईं थी?

विजय-रश्मिका ने अपनी शादी में मशहूर डिजाइनर अनामिका खन्ना के कपड़े पहने थे. इस कपड़े को अमी पटेल में स्टाइल दिया था. रश्मिका ने शादी में गहरी भूरे रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें सोने की जरी का काम किया हुआ था. इस साड़ी पर मंदिर कला भी दिखाई गई थी. इस कपड़े में रश्मिका बेहद प्यारी लग रही थी. आपको बता दें कि रश्मिका ने जो स्टाइल अपनाया था उसमें पेल्ली कुथुरु की झलक साफ नजर आ रही थी.

First published on: Feb 27, 2026 03:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.