---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna में उम्र का कितना फासला? जानें कपल का एजगैप

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं. हर किसी को कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब आइए जानते हैं कि दोनों में उम्र का कितना फासला है?

Author Edited By : Nancy Tomar
Updated: Feb 23, 2026 17:02
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna
Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna. image credit- social media

Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की चर्चा जोरों से हो रही है. हर कोई इस शादी के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आ रहा है. इस बीच अब फैंस से लेकर हर कोई कपल के बारे में सबकुछ जानना चाहता है. आइए जानते हैं कि इन दोनों के बीच उम्र का कितना फासला है?

विजय और रश्मिका में उम्र का कितना फासला?

विजय और रश्मिका के बीच उम्र के फासले की बात करें तो विजय देवरकोंडा का जन्म साल 1989 में 9 मई को हुआ था. वहीं, अगर रश्मिका की बात करें तो रश्मिका का जन्म साल 1996 में 5 अप्रैल को हुआ था. इस हिसाब से विजय और रश्मिका में 7 साल का एज गैप है. मतलब रश्मिका, विजय से सात साल छोटी हैं.

---विज्ञापन---

‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’

विजय और रश्मिका ने हाल ही में अपनी शादी का ऐलान किया है. इतना ही नहीं बल्कि कपल ने अपनी शादी को नाम भी दिया है. विजय और रश्मिका की शादी का नाम ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ है. जानकारी की मानें तो विजय और रश्मिका राजस्थान के उदयपुर में शादी करने वाले हैं.

बेहद प्राइवेट होगी शादी

इस शादी को लेकर कहा जा रहा है कि ये बेहद प्राइवेट रहने वाली है और इसमें सिर्फ परिवार वाले और निजी दोस्त ही शामिल होंगे. इसके अलावा ये भी सुनने में आया है कि शादी के बाद बेहद ग्रैंड रिस्पेशन भी होगा. हालांकि, इन सभी बातों को लेकर विजय या फिर रश्मिका की ओर से कुछ जानकारी नहीं आई है.

---विज्ञापन---

फैंस लगाते रहते थे कयास

बता दें कि लंबे समय से विजय और रश्मिका को लेकर चर्चा हो रही थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. इतना ही नहीं सुनने में तो ये भी आया था कि बीते साल दोनों सगाई भी तक चुके हैं, लेकिन दोनों ने कभी कुछ भी रिएक्शन नहीं दिया और चुप्पी साधी रखी. हालांकि, समय-समय पर दोनों कुछ ऐसी फोटोज शेयर करते थे, जिससे फैंस कयास लगाने लगते थे कि दोनों एक ही जगह पर है.

यह भी पढ़ें- Rashmika-Vijay शादी के लिए पहुंचे उदयपुर, इस लुक में नजर आया कपल, देखें वीडियो

First published on: Feb 23, 2026 05:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.