टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी 90 के दशक की अभिनेत्री आशा सिंह का 84 साल की आयु में निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने लगभग 3 महीने से लंग्स इंफेक्शन से जंग लड़ रही थी. लेकिन आखिरकार वो 22 अगस्त को उन्होंने हार मान ली और दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्ट्रेस के निधन की खबर से फिल्म जगत में मातम पसर गया है. उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस को भी हैरान कर दिया है और उनके परिवार, दोस्तों को गहरा सदमा लगा है.
आपको बता दें कि आशा सिंह ने बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में अहम किरदार निभाया था. इस रोल से उन्होंने घर घर में अपनी पहचान बनाई थी. बता दें कि आशा सिंह ने 1970 के दशक में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. एक्ट्रेस कई दशकों तक इंडस्ट्री का हिस्सा भी रहीं और कई अलग-अलग किरदारों से लोगों का दिल जीता था. एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी.
यह भी पढ़ें: कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का हुआ निधन, कृष्णा अभिषेक ने रद्द किया इंदौर का शो
‘महाभारत’ से आशा सिंह को मिली पहचान
हालांकि, दिवंगत आशा सिंह को बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ से जबरदस्त पहचान मिली थी. महाभारत में उन्होंने कृपी का किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है. इस टीवी शो से एक्ट्रेस को घर घर में पहचान मिली थी. इतना नहीं इस शो के अन्य कलाकार को भी देशभर में जबरदस्त पहचान मिली थी. एक्ट्रेस आशा सिंह ने इस शो में अहम भूमिका निभाया था.
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री आशा सिंह के निधन की खबर से उनके फैंस भी सदमे में है. फैंस ने एक्ट्रेस को फिल्मों से लेकर टीवी शो तक अलग अलग किरदार में देखा था. वहीं अब लोग एक्ट्रेस के पुराने किरदार और काम को शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं और दिवंगत को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं.
शाहरुख खान की फिल्म में भी किया है काम
आपको बता दें कि आशा सिंह ने बॉलीवुड किंग खान की फिल्म ‘बाजीगर’ में भी नजर आई है, जो साल 1993 में रिलीज हुई थी. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इसके अलावा में दिवंगत ने ‘तेरी तलाश में’ (Teri Talash Mein), ‘बेचैन’ (Bechain) और ‘स्टंटमैन’ (Stunttman) जैसी मूवी में भी अहम किरदार निभाया है.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
5 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
6 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
8 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
10 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
11 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
15 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines