Veer Pahariya with Mystery Girl: बॉलीवुड एक्टर वीर पहाड़िया एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में खबरें आई थीं कि वीर पहाड़िया का बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया से ब्रेकअप हो गया है. ब्रेकअप की खबरों के बाद से दोनों को लंबे समय से साथ ही नहीं देखा गया है, जिससे फैंस को और यकीन होने लगा है कि वाकई दोनों अलग हो गए हैं. वहीं अब वीर पहाड़िया को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है. सोशल मीडिया पर मिस्ट्री गर्ल के साथ वीर पहाड़िया का वीडियो वायरल हो रहा है.
मिस्ट्री गर्ल के साथ वीडियो वायरल
वीर पहाड़िया को हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान वो एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए. दोनों एक ही गाड़ी में रेस्टोरेंट पहुंचे थे. इस दौरान गाड़ी में बैठे हुए वीर अपनी मिस्ट्री गर्ल से बातचीत भी करते नजर आए. वहीं बाद में दोनों को रेस्टोरेंट से बाहर आते हुए देखा गया. बस फिर क्या था दोनों की इस आउटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
यह भी पढ़ें: ‘लाइक करना पाप…’, विराट कोहली के लिए अमीषा पटेल ने कही ये बात; इंफ्लुएंसर की फोटो पर किया था रिएक्ट
कौन हैं मिस्ट्री गर्ल?
वीर को मिस्ट्री गर्ल के साथ देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि वीर की लाइफ में एक बार फिर प्यार लौट आया है. हालांकि वीर ने इस पर अभी तक कुछ बयान जारी नहीं किया है. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि वीर के साथ नजर आ रही मिस्ट्री गर्ल साजिद नाडियाडवाला की भतीजी आफिया सैयद है, जो वीर के साथ नई फिल्म में नजर आने वाली हैं. हालांकि अभी तक ये साफ तौर पर क्लीयर नहीं हो पाया है कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल कौन है.
यह भी पढ़ें: कौन हैं Shaheen Bhatt, जिनका आलिया-रणबीर से है गहरा नाता?
तारा सुतारिया संग हुआ ब्रेकअप?
वहीं बता दें वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया ने अपनी डेटिंग की खबरों को खुद ही पब्लकि किया था. लेकिन एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में वीर और तारा के रिश्ते पर सवाल उठे थे जिसके कुछ दिनों बाद ही खबरें सामने आई थी कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है. वहीं कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन की शादी में भी वीर पहाड़िया अकेले ही पहुंचे थे, जिससे ब्रेकअप की खबरों को और हवा मिल गई. हालांकि दोनों ने अपने ब्रेकअप पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
13 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
15 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
16 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
18 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
18 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
19 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines