हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/'अगर हमारी मोहब्बत…', क्या है मिस्ट्रीमैन का नाम? वड़ा पाव गर्ल ने किया रिवील, प्यार पर भी कही ये बात
एंटरटेनमेंट
‘अगर हमारी मोहब्बत…’, क्या है मिस्ट्रीमैन का नाम? वड़ा पाव गर्ल ने किया रिवील, प्यार पर भी कही ये बात
Vada Pav Girl Reveals Mystery Man: वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित ने मिस्ट्रीमैन का नाम रिवील कर दिया है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो वायरल हो रहा है.
Vada Pav Girl Reveals Mystery Man: वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक वड़ा पाव गर्ल की चर्चा हो रही है. चंद्रिका दीक्षित का उनके पति युगम के साथ विवाद चल रहा है. इस बीच अब वड़ा पाव गर्ल ने मिस्ट्रीमैन का नाम रिवील कर दिया है. आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये मिस्ट्रीमैन?
नए वीडियो में रिवील किया नाम
दरअसल, वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में चंद्रिका नजर आ रही हैं. वीडियो में उनके साथ मिस्ट्रीमैन भी नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए चंद्रिका ने इसके कैप्शन में लिखा है कि नाम रिवीली माई @kon_mysteryman.
https://www.instagram.com/p/DVS5RJECWqm/
क्या है मिस्ट्रीमैन का नाम?
वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में मिस्ट्रीमैन कहते हैं कि जिसको आप अभी तक चंद्रिका बानो बोल रहे हो, ये कोई और नहीं बल्कि चंद्रिका दीक्षित ही हैं. इसके बाद वड़ा पाव गर्ल कहती हैं कि जिसको आप मिस्ट्रीमैन कह रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि ये हैं सैफी.
अगर हमारी मोहब्बत...
इसके बाद वीडियो में सैफी कहते हैं कि अगर हमारी मोहब्बत में हिंदू-मुस्लिम की एकता अगर आप देखते हैं, तो उसके लिए आपको कुछ समय के लिए ये जो राजनीति है, इसे साइड करना होगा. करके देखो आपको पता लगेगा कि इससे अच्छा कोई धर्म नहीं होता. हम जिस धर्म में हैं ना एक-दूसरे की इज्जत करना जानते हैं. सबसे बड़ा धर्म तो इंसानियत है. हम इंसानियत को फॉलो कर रहे हैं और आप लोगों ने इस रिश्ते को ही गलत नाम दे दिया.
क्या है सच?
अब ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं बल्कि इस पर यूजर्स अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं. गौरतलब है कि बीते कुछ समय से वड़ा पाव गर्ल और उनके पति युगम के बीच अनबन चल रही है. कुछ लोगों का कहना है कि चंद्रिका ये सब लाइमलाइट में आने के लिए कर रही हैं. अब सच क्या है ये खुद वड़ा पाव गर्ल ही जानती हैं.

अगर हमारी मोहब्बत…

---विज्ञापन---