हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Urvashi Rautela का जो बाथरूम वीडियो हुआ लीक, उस मूवी का मोशन पोस्टर रिलीज

Urvashi Rautela Movie Poster: उर्वशी रौतेला के वायरल बाथरूम वीडियो के बाद अब उनका एक नया पोस्ट वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अब अपनी उस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिसे उनके बाथरूम वीडियो से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Urvashi Rautela Movie Poster

Urvashi Rautela Movie Poster: उर्वशी रौतेला पिछले कुछ दिनों से एक ही विवाद की वजह से चर्चाओं में बनी हुई हैं। हिंदुस्तान का लगभग हर इंसान जानता है कि हाल ही में उर्वशी का एक बाथरूम वीडियो लीक हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस बाथरूम में अपने कपड़े उतार रही हैं और ये बोल्ड क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो को देख चुका है और एक्ट्रेस को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कहा तो ये भी जा रहा है कि ये बाथरूम वीडियो उनका पर्सनल वीडियो नहीं है बल्कि ये एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म का सीन है।

उर्वशी की फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज

वहीं, एक्ट्रेस पर तो पब्लिसिटी के लिए खुद ही ये वीडियो लीक करने का आरोप भी है। अब सच क्या है इस पर तो फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। लेकिन इस वीडियो को लेकर हुए विवाद और फिर ऑडियो लीक होने के बाद उर्वशी की उस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि वो बाथरूम वीडियो इसी फिल्म का हिस्सा है। अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से खुद अपनी अपकमिंग फिल्म का मोशन पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है।

भेड़ों के बीच दिखा घुसपैठिया

बता दें, उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘घुसपैठिया’ (Ghuspaithiya) जल्द ही रिलीज होने वाली है। अब इस फिल्म का मोशन पोस्टर भी सामने आ गया है। उर्वशी ने खुद कुछ देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से ये मोशन पोस्टर जारी किया है। इसमें एक्ट्रेस या उनका कोई बोल्ड अवतार नजर नहीं आ रहा, बल्कि इस पोस्टर में तो कई सारी भेड़ें नजर आ रही हैं, लेकिन इन सबके बीच एक भेड़ ‘घुसपैठिया’ बनी हुई है। दरअसल, सभी सफेद भेड़ों के बीच एक काला भेड़ है, उसके सिर पर पुलिस की टोपी और कान पर हेडफोन्स लगे हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Bigg Boss में किसने तोड़ी Love Kataria की नाक? फिनाले से पहले बिगड़ा Elvish Yadav के दोस्त का चेहरा

कब रिलीज होगी फिल्म?

विज्ञापन

अब मोशन पोस्टर में इन भेड़ों की आवाज भी सुनाई दे रही है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी खुलासा किया गया है। बता दें, ये फिल्म 9 अगस्त को सिनेमघरों में रिलीज होगी। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘सीक्रेट्स की दुनिया में कोई भी कुछ न कुछ छिपा सकता है। 9 अगस्त को सिनेमाघरों में घुसपैठिया के साथ सच का पर्दाफाश करें।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola