Urfi Javed Viral Dress: उर्फी जावेद का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है। एक्ट्रेस ने लम्बे समय के बाद पैपराजी के सामने अपना कोई हटके आउटफिट फ्लॉन्ट किया है। उर्फी जावेद को अब एक लाइट वाले आउटफिट में देखा गया है। उर्फी जावेद की नई ड्रेस अंधेरे में लाइट दिखाती है और इसमें कुछ लिखा हुआ और कार्टून्स भी नजर आते हैं। इस ड्रेस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। एक तो एक्ट्रेस ने इस ड्रेस को जिस तरह से फ्लॉन्ट किया था और इसमें जितनी क्रिएटिविटी और मेहनत लगी है, वो लोगों को पसंद आ रही है।
उर्फी जावेद ने सुनाई ड्रेस के पीछे की कहानी
ऐसे में अब उर्फी जावेद ने इस ड्रेस की मेकिंग का एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही उर्फी ने इस ड्रेस के पीछे की मजेदार कहानी भी सुनाई है। उर्फी जावेद ने बताया है कि उन्होंने ये खास कब और किस के लिए तैयार करवाई थी? दरअसल, उर्फी जावेद ने अब खुलासा किया है कि उनका ये आउटफिट कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के लिए बनाया गया था। उर्फी जावेद इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने वाली थीं। हालांकि, वीजा रिजेक्ट होने की वजह से वो कान्स नहीं जा पाई थी।
उर्फी जावेद के आउटफिट को बनने में लगे 3 महीने
इसके बाद उर्फी जावेद ने सोचा था कि वो अपनी इस ड्रेस को यहीं मुंबई में फ्लॉन्ट करेंगी, लेकिन इस प्लान में भी गड़बड़ हो गई थी। आपको बता दें, उर्फी जावेद ने रिवील किया है कि उनके इस आउटफिट को बनाने में 3 महीने लग गए थे। बहुत सारी वायरिंग और प्रोग्रामिंग के बाद ये ड्रेस बनकर तैयार हुई। हालांकि, बारिश के कारण वो इस ड्रेस को स्पॉट नहीं करवा पा रही थीं। उर्फी ने इस ड्रेस में पहले तो ‘द ट्रेटर्स’ का लोगो दिया और इसके बाद कई सारे कार्टून्स के इमेज डाले। इस ड्रेस को टीवी ड्रेस भी बुलाया जा सकता है क्योंकि ये एक टीवी की तरह है।
यह भी पढ़ें: ‘जो भगवान नहीं देता, डॉक्टर दे देता है’, Kajol की बेटी Nysa Devgan पर किसने लगाया आरोप?
वीजा रिजेक्ट होने के कारण उर्फी कान्स में नहीं पहन पाईं ये ड्रेस
यानी उर्फी का कहना है कि पहले वीजा रिजेक्ट होने के कारण और बाद में बारिश के कारण इस ड्रेस को फ्लॉन्ट करने में उन्हें देरी हो गई। हालांकि, अब जब वो इस ड्रेस को पहनकर सामने आई हैं तो उनके इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। अगर उर्फी जावेद इस आउटफिट को कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहनकर जातीं, तो वो सबसे हटके दिखतीं और कोई भी उर्फी जावेद को टक्कर नहीं दे पाता।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
6 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
8 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
9 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
11 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
11 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
12 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines