Richa Chandan
Read More
Urfi Javed Dress Designer: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद (Urfi Javed) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। डिजिटल वर्ल्ड में उर्फी जावेद ने खास मुकाम हासिल किया है। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। उर्फी जावेद अपने अतरंगी अंदाज के लिए जानी जाती हैं। कई बार एक्ट्रेस को उनके ड्रेस के लिए तारीफ मिलती है तो कई बार उनको अपने स्टाइल के वजह से ट्रोल भी होना पड़ता है।
अभी पढ़ें – Khatron Ke Khiladi 12: तुषार कालिया बने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के विनर, इन सितारों को दी मात
चलिए आज अतरंगी अंदाज में नजर आने वाली उर्फी जावेद की डिजाइनर के बारे में जानते हैं, जिनकी बनाई ड्र्रेस पहनकर उर्फी जावेद इंटरनेट पर आग लगा देती हैं। ये 2 महिलाएं हैं। एक हेयर स्टाइलिस्ट गीता जायसवाल हैं। दूसरी ड्रेस डिज़ाइनर श्वेता गुरमीत कौर हैं।
उर्फी जावेद कभी जंजीर से बनी ड्रेस, तो कभी फोटो से बने ऑउटफिट में कहर ढा देती हैं, लेकिन ऐसे कपड़े लाती कहां से हैं? चलिए आज हम आपको बताते हैं उर्फी के ड्रेस डिजाइनर के बारे में। अपने अतरंगी अंदाज से तहलका मचाने वाली एक्ट्रेस उर्फी, डिजानइर श्वेता गुरमीत कौर (Urfi Javed Dress Designer) के कपड़ों में नजर आती हैं।
श्वेता गुरमीत कौर न सिर्फ फैशन डिजाइनर हैं, बल्कि उर्फी जावेद की बहुत अच्छी दोस्त हैं। उर्फी को अक्सर श्वेता के साथ स्पॉट किया जाता है। हालांकि आपको ये जानकर हैरानी होगी कि श्वेता बोल्डनेस के मामले में उर्फी को कड़ी टक्कर देती हैं।
उर्फी जावेद न सिर्फ अपनी ड्रेस से कहर ढाती हैं, बल्कि कई बार उर्फी अपने बालों से भी इंटरनेट पर आग लगा देती हैं। कई बार वो बिना ब्रा के नजर आई हैं और अपने तन को सिर्फ बालों से ढक कर सामने आ चुकी हैं। तो आगे जानिए उर्फी की हेयर स्टाइलिस्ट का बारे में।
ऑउटफिट के साथ-साथ अगर आपके हेयर परफेक्ट नहीं है, तो वह आपके लुक को पूरा नहीं करता है। लेकिन उर्फी जावेद कुछ भी पहने उनके हेयर उनके ओवरऑल लुक को परफेक्ट बनाते हैं। हर ड्रेस के साथ उर्फी अलग हेयरस्टाइल कैरी करती हैं।
उर्फी जावेद के फैशन के साथ उनके परफेक्ट हेयर के साथ लुक को परफेक्ट बनाती हैं उनकी हेयर स्टाइलिश गीता जायसवाल, जो काफी सालों से उर्फी के साथ हैं। उर्फी अपने लुक के लिए अक्सर तस्वीर के साथ उन्हें टैग करके शुक्रिया भी करती हैं।
https://www.instagram.com/p/CiK-B4shpO7/?hl=en
एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी ने बताया था कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए तैयार होना था। लेकिन आखिरी मौके पर उनकी डिजाइनर ने धोखा दे दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने कपड़ों की सिलाई खुद ही की थी। हालांकि कई बार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्ट्रेस नए-नए ड्रेस के आईडिया शेयर करती हैं।
उर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में उनके अतरंगी फैशन के लिए जाना जाता हैं। फैंस के साथ उर्फी अक्सर अलग-अलग ड्रेसिंग स्टाइल शेयर करती हैं।एक्ट्रेस के स्टाइल के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में भी छाए हुए हैं। ‘कॉफी विद करण’ में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी उर्फी जावेद के फैशन की तारीफ की थी। रणवीर की तारीफ सुन उर्फी ने भी आभार जताया था।
अभी पढ़ें – Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडिस को मिली अंतरिम जमानत, पटियाला हाउस कोर्ट में हुई थी पेश
एक्ट्रेस उर्फी जावेद के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें हाल ही अपने कथित सिंगर बॉयफ्रेंड कुंवर के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। इसके अलावा वो ‘बड़े भैया की दुल्हनिया’, ‘मेरी दुर्गा’, ‘बेपनाह’ और ‘पंच बीट सीजन 2’ सहित कई टेलीविजन शोज में नजर आ चुकी हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।