ज्योतिर्मयी नायक ने जीता 'इंडियन आइडल 16' का खिताब, जानिए ट्रॉफी के साथ कितनी मिली प्राइज मनी
‘इंडियन आइडल 16’ का ताज ज्योतिर्मयी नायक ने अपने नाम किया है. सिंगर ने सितारों से सजे ग्रैंड फिनाले में फाइनलिस्ट्स को हराकर जीत हासिल कर ली है. ज्योतिर्मयी नायक को 20 लाख रुपये की प्राइम मनी भी दी गई है.
‘इंडियन आइडल 16’ का आज यानी 26 जुलाई को ग्रैंड फाइनल हुआ. इस सिंगिंग रियलिटी शो में ज्योतिर्मयी नायक ने ट्रॉफी अपने नाम किया है. इसके साथ ही उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइस मनी भी दी गई है. बता दे की ज्योतिर्मयी नायक को ऑडियंस की ओर से सबसे ज्यादा वोट मिले है. वहीं दूसरे स्थान पर तनिष्का शुक्ला ने अपनी जगह बनाई है.
विज्ञापन
आपको बता दें कि ज्योतिर्मयी नायक को दर्शकों से सबसे ज्यादा वोट मिले हैं, जिसके बाद उन्होंने फाइनल लिस्ट अंशिका चुनकर, मनराज वीर सिंह, सुहैल सूफी, तनिष्का शुक्ला और मायस्मी बोस को हराया है. हालांकि तनिष्का पहले रनर बने जबकि मनराज ने तीसरा स्थान हासिल किया है.
ज्योतिर्मयी नायक ने ‘इंडियन आइडल 16’ का खिताब जीतने के बाद कहा कि यह बिल्कुल सपने जैसा लग रहा है. ज्योतिर्मयी ने आगे कहा कि यह सफर अब उनका जीवन बदलने वाला है. उनकी हर परफॉर्मेंस ने उन्हें बेहतर सिंगर के साथ बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया है. मैंने जो कुछ भी सिखा है, वो हमेशा याद रखुंगी.
विज्ञापन
ज्योतिर्मयी ने आगे कहा, यह ट्रॉफी सिर्फ उनकी नहीं बल्कि ये उन सभी लोगों की है, जो मेरे साथ अंत तक खड़े रहे. मेरे सपने को सच बनाया है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि मैं चाहती हुं कि मैं ऐसा म्यूजिक तैयार करती रहूं, जो लोगों के दिलों को छू जाए.
‘इंडियन आइडल 16’ के ग्रैंड फिनाले में संगीत जगत की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी. इस लिस्ट में उषा उथुप, उदित नारायण, पापोन, कुमार सानू, शहनाज गिल और उर्मिला मातोंडकर नजर आई है. वहीं शो के जज श्रेया घोषाल और बादशाह मौजूद रहें. रिपोर्ट्स के अनुसार सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी पहले से तय किए गए कामों के कारण ‘इंडियन आइडल 16’ के फिनाले शिरकत नहीं कर पाए हैं.