Urfi Javed: फैशन दीवा उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ ही जाती हैं। इन दिनों उर्फी ‘लव बाइट’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। नहीं समझे… अरे भई इन दिनों उर्फी को लेकर चर्चा हो रही है कि किसी ने उन्हें लव बाइट दे दिया है। दरअसल, बीते दिन उर्फी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। जहां एक तरफ उर्फी के ड्रेस ने यूजर्स का ध्यान खींचा, तो वहीं कुछ लोगों का ध्यान एक्ट्रेस के सीने पर बने रेड मार्क पर गया और इसे देखकर लोगों ने इसे लव बाइट बता दिया। अब भई जब उर्फी को लेकर इस तरह की बातें हो रही हैं, तो इस पर उनका कुछ ना कुछ रिएक्शन आना तो बनता है। जी हां, अब उर्फी ने खुद बता दिया है कि ये रेड मार्क कहां से आया?
उर्फी ने दिया जवाब
उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी वीडियो शेयर किया है, जिसमें फैशन दीवा ने कहा कि अब कोई खुजला नहीं सकता है क्या? इसके बाद उर्फी अपनी टी-शर्ट को हल्का-सा नीचे करके दिखाती है और कहती हैं कि कहां है Hickey? इसके बाद उर्फी कहती हैं कि खुजला दिया था यार, एलर्जी की वजह से। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा उर्फी ने एक फोटो भी अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
Urfi Javed
Urfi Javed
मेकअप से किया कवर
इस फोटो में उर्फी का सूजा हुआ चेहरा नजर आ रहा है। साथ ही उनके फेस पर रेड मार्क नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए उर्फी ने लिखा कि घर से निकलने से पहले ये हालत थी और इसे मेकअप से कवर किया गया है। इसके बाद उर्फी ने एक और वीडियो शेयर किया, जो उनके नए लुक की है। ये वही लुक है, जिसकी वजह से उर्फी चर्चा में हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ये मेरी गर्दन पर कोई Hickey मार्क नहीं है, लेकिन एलर्जी है।
यूजर्स ने किए थे सवाल
बता दें कि बीते दिन उर्फी का ये वीडियो जैसे ही सामने आया था, तो यूजर्स ने कमेंट्स की बारिश कर दी थी। जी हां, लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि उर्फी के सीने पर किसी ने लव बाइट दिया है। एक यूजर ने इस पर लिखा था कि लव बाइट देखो जरा। दूसरे ने लिखा कि किसने-किसने लव बाइट देखी। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये लव बाइट किसका है। एक और यूजर ने लिखा कि लव बाइट क्यों छुपा रही हो? इस तरह के कमेंट्स यूजर ने इस वीडियो पर किए थे। हालांकि अब उर्फी ने लोगों के सवालों के जवाब दे दिए हैं।
यह भी पढ़ें- Juhi Chawla ने बताया कैसी है ‘किंग खान’ की हालत? कब डिस्चार्ज होंगे Shah Rukh Khan?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
15 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
15 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
16 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
18 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
18 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
20 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
21 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
21 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines