Singer Uma Ramanan Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस प्लेबैक सिंगर उमा रामानन (Uma Ramanan) का निधन हो गया है। उन्होंने 76 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर की मौत की खबर आते ही म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि उमा रामानन का निधन बुधवार को चेन्नई में हुआ है। अपने पूरे करियर में उन्होंने कई बेहतरीन गानों को आवाज दी थी जिसे लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं। उनके अचानक निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है।
इस गाने से मिली थी पहचान
प्लेबैक सिंगर उमा रामानन ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं। विशेष तौर पर उन्हें तमिल गानों के लिए पहचाना जाता था। उनके कई तमिल गाने रहे हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं, लेकिन ‘पूंगथावे थल्थिरवई’ उनके करियर का सबसे बड़ा हिट गाना रहा है। इस गाने ने इंडस्ट्री में उन्हें अलग पहचान दिलाई है। फैंस ने भी ‘पूंगथावे थल्थिरवई’ को बेहद प्यार दिया है। आलम ये था कि इस गाने को इलैयाराजा ने फिल्म ‘निजालगल’ में लिया था।
उमा रामानन ने अपने करियर में कई दिग्गजों के साथ काम किया था। ‘पूंगथावे थल्थिरवई’ की सफलता के बाद उन्होंने इलैयाराजा के साथ करीब 100 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए थे। उनके हिट गानों में ‘आसै राजा अरिरोए’, ‘मंजल वेयिल’, ‘पल्ली अराइकुल’ और ‘सेववंधी पूकलिल’ जैसे गाने शामिल हैं। इसके अलावा मणि शर्मा, विद्यासागर जैसे कई दिग्गज संगी निर्देशकों के साथ काम किया है।
पति भी हैं फेमस सिंगर
आपको बता दें कि उमा रामानन के पति एवी रामानन भी फेमस सिंगर हैं। इसके अलावा वो टीवी होस्ट भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमा और एवी रामानन की पहली मुलाकात शास्त्रीय संगीत सीखने के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों ने एक-दूसरे को पसंद किया और दोनों की शादी हो गई। दोनों का बेटा विग्नेश भी एक संगीतकार है।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
59 mins agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
2 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
3 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
5 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
6 hrs agoPrem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया की सादगी और आफिया का ठहराव; दिल को छू लेती है ये मॉडर्न प्रेम कहानी
6 hrs agoमाही विज या उदिति सिंह… कौन बना Bigg Boss 20 का अगला कैप्टन? नाम आया सामने
7 hrs agoBox Office Collection: 'द वन' की कमाई में 7वें दिन आया उछाल, नानी की 'द पैराडाइज' का भी कैसा हाल?
10 hrs agoचप्पल उतारकर The Vvaan देखने थिएटर पहुंचे लोग, बाहर बांटा गया ‘ठेकुआ’; इमोशनल हुए दर्शक
16 hrs ago'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले OTT पर छाई अजय देवगन की ये पुरानी फिल्म, ट्रेंडिग लिस्ट में बनाई जगह
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines