Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

एंटरटेनमेंट

Anurag Dobhal के बेटे का ग्रैंड वेलकम, आखिर किसने किया स्वागत, UK07 Rider की वाइफ ने क्या कहा?

Ritika chauhan, Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी वाइफ रितिका चौहान अब पेरेंट्स बन चुके हैं. अनुराग के बेटे का रितिक की मां यानी नानी ने ग्रैंड वेलकम किया है.

Author
Edited By : Nancy Tomar Updated: Apr 3, 2026 15:04
Ritika chauhan, Anurag Dobhal
Ritika chauhan, Anurag Dobhal. image credit- social media

Ritika chauhan, Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी वाइफ रितिका चौहान हाल ही में अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बने हैं. अब अनुराग की वाइफ रितिका ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके बेटे का ग्रैंड वेलकम होता नजर आ रहा है. आइए जानते हैं कि किसने अनुराग और रितिका के बेटे का वेलकम किया है? वहीं, रितिका ने क्या कहा?

रितिका ने शेयर किया वीडियो

अनुराग डोभाल की वाइफ रितिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अनुराग और रितिका के बेटे का ग्रैंड वेलकम होता नजर आ रहा है. रितिका की मां यानी अनुराग की सास और बच्चे की नानी उसका ग्रैंड वेलकम कर रही हैं. इस वीडियो में पूरा परिवार नजर आ रहा है और सभी बेहद खुश हैं. हालांकि, वीडियो में अनुराग नजर नहीं आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

क्या बोलीं रितिका?

इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुराग की वाइफ रितिका ने बड़ा-सा कैप्शन भी लिखा है. रितिका ने लिखा कि मेरा दिल भरा हुआ है. ईश्वर को बहुत धन्यवाद. रामजी, मेरे जीवन को उस अनमोल उपहार से नवाजने के लिए आपका धन्यवाद. इस दिव्य आशीर्वाद के लिए मैं सदा आभारी रहूंगी, जय श्री राम.

फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

अनुराग की वाइफ रितिका का ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस और यूजर्स ने भी इस पर जमकर प्यार लुटाया है और भर-भरकर कमेंट्स किए हैं. वहीं, अगर रितिका की बात करें तो इसके पहले उन्होंने एक वीडियो और पोस्ट किया है, जिसमें उनका फोटोशूट है. वीडियो में रितिका बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं. उनके इस वीडियो को भी लोगों ने बेहद पसंद किया है.

---विज्ञापन---

अनुराग ने की थी सुसाइड की कोशिश

वहीं, अगर अनुराग की बात करें तो अनुराग डोभाल बीते दिनों सुर्खियों में रहे हैं. अनुराग ने अपने परिवार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए और इसके बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड की कोशिश की. अभी भी अनुराग का इलाज चल रहा है और उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा. हालांकि, बेटे के जन्म के वक्त अनुराग अपनी वाइफ और बच्चे से मिलने के लिए पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- ‘परिणीति चोपड़ा का…’, AAP के डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद ट्रोल हुए Raghav Chadha

First published on: Apr 03, 2026 03:04 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.