हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/ना पापा, ना मम्मी… क्या अस्पताल में भी अकेले हैं UK07 Rider Anurag Dobhal? थारा भाई जोगिंदर ने बताया सच
एंटरटेनमेंट
ना पापा, ना मम्मी… क्या अस्पताल में भी अकेले हैं UK07 Rider Anurag Dobhal? थारा भाई जोगिंदर ने बताया सच
UK07 Rider Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने बीती रात इंस्टाग्राम लाइव के दौरान सुसाइड करने की कोशिश की. अनुराग अभी अस्पताल में हैं और उनका इलाज चल रहा है.
UK07 Rider Anurag Dobhal, thara bhai Joginder. image credit- social media
Share :
UK07 Rider Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने बीती रात इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी जान लेने की कोशिश की. इस दौरान यूके राइडर टोयोटा फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार से चला रहे थे. इंस्टा लाइव के दौरान वो बेहद इमोशनल थे और रो भी रहे थे. इस हादसे के बाद अनुराग को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर पॉपुलर इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे. हालांकि, इस दौरान थारा भाई जोगिंदर ने ये भी बताया कि अनुराग के साथ अस्पताल में कौन हैं? आइए जानते हैं…
थारा भाई जोगिंदर ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, थारा भाई जोगिंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुराग से जुड़े कई वीडियो पोस्ट किए हैं. साथ ही उन्होंने हर किसी से यूके राइडर को सपोर्ट करने की बात कही है. थारा भाई जोगिंदर ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो प्रिंस नरूला से बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान थारा भाई जोगिंदर ने प्रिंस से अनुराग को सपोर्ट करने के लिए कहा.
https://www.instagram.com/p/DVnSvZJjgzx/?hl=en
ना उसकी मम्मी आ रही, ना पापा आ रहे
इस दौरान थारा भाई जोगिंदर ने कहा कि यूके भाई के बारे में पता लगा, उनका एक्सीडेंट हो गया. प्रिंस ने कहा कि हां, मैं शो पर था, मैंने देखा था और स्टोरी भी डाली थी. इसके आगे थारा भाई जोगिंदर ने कहा कि भाई वो मेंटली बहुत परेशान हैं और उनको सपोर्ट करना है. उन्होंने आगे कहा कि भाई ना उसकी मम्मी आ रही और ना उसके पापा आ रहे.
प्रिंस ने कही सपोर्ट की बात
थारा भाई जोगिंदर ने आगे कहा कि ना उसका सगा भाई आ रहा, अस्पताल में कोई नहीं आ रहा, वो अकेला है. उन्होंने कहा कि उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हैं और आईसीयू के अंदर भर्ती है और वो बंदा अकेला है. वीडियो में प्रिंस ने आर्थिक मदद की बात भी कही और उन्होंने कहा कि वो पूरे सपोर्ट में हैं. अब हमारा समय है उसे सपोर्ट करने का, उसने हमें बहुत एंटरटेन किया है.
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की सुसाइड की कोशिश
गौरतलब है कि अनुराग डोभाल बीती रात लाइवस्ट्रीम के दौरान टोयोटा फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार से चला रहे थे और उन्होंने इसे अपनी "आखिरी ड्राइव" बताया था. बताया जा रहा है कि दुर्घटना से पहले उनकी रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा थी. दुर्घटना के बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया और अभी वो अस्पताल में ही हैं.
UK07 Rider Anurag Dobhal: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने बीती रात इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अपनी जान लेने की कोशिश की. इस दौरान यूके राइडर टोयोटा फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार से चला रहे थे. इंस्टा लाइव के दौरान वो बेहद इमोशनल थे और रो भी रहे थे. इस हादसे के बाद अनुराग को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर पॉपुलर इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर भी उन्हें सपोर्ट करने के लिए पहुंचे. हालांकि, इस दौरान थारा भाई जोगिंदर ने ये भी बताया कि अनुराग के साथ अस्पताल में कौन हैं? आइए जानते हैं…
थारा भाई जोगिंदर ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, थारा भाई जोगिंदर ने अपने इंस्टाग्राम पर अनुराग से जुड़े कई वीडियो पोस्ट किए हैं. साथ ही उन्होंने हर किसी से यूके राइडर को सपोर्ट करने की बात कही है. थारा भाई जोगिंदर ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो प्रिंस नरूला से बात करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान थारा भाई जोगिंदर ने प्रिंस से अनुराग को सपोर्ट करने के लिए कहा.
इस दौरान थारा भाई जोगिंदर ने कहा कि यूके भाई के बारे में पता लगा, उनका एक्सीडेंट हो गया. प्रिंस ने कहा कि हां, मैं शो पर था, मैंने देखा था और स्टोरी भी डाली थी. इसके आगे थारा भाई जोगिंदर ने कहा कि भाई वो मेंटली बहुत परेशान हैं और उनको सपोर्ट करना है. उन्होंने आगे कहा कि भाई ना उसकी मम्मी आ रही और ना उसके पापा आ रहे.
प्रिंस ने कही सपोर्ट की बात
थारा भाई जोगिंदर ने आगे कहा कि ना उसका सगा भाई आ रहा, अस्पताल में कोई नहीं आ रहा, वो अकेला है. उन्होंने कहा कि उसके दोनों पैर फ्रैक्चर हैं और आईसीयू के अंदर भर्ती है और वो बंदा अकेला है. वीडियो में प्रिंस ने आर्थिक मदद की बात भी कही और उन्होंने कहा कि वो पूरे सपोर्ट में हैं. अब हमारा समय है उसे सपोर्ट करने का, उसने हमें बहुत एंटरटेन किया है.
---विज्ञापन---
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की सुसाइड की कोशिश
गौरतलब है कि अनुराग डोभाल बीती रात लाइवस्ट्रीम के दौरान टोयोटा फॉर्च्यूनर तेज रफ्तार से चला रहे थे और उन्होंने इसे अपनी “आखिरी ड्राइव” बताया था. बताया जा रहा है कि दुर्घटना से पहले उनकी रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा थी. दुर्घटना के बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया और अभी वो अस्पताल में ही हैं.