John Anderson Passed Away: टीवी शो ‘ग्लैडिएटर्स’ में रेफरी के तौर पर जाने जाने वाले फेमस एक्टर जॉन एंडरसन का निधन हो गया। 92 साल की उम्र में जॉन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। उनके निधन ने उनके परिवार को भी तोड़कर रख दिया है। जॉन के काम को फैंस बेहद पसंद करते थे। उनके यूं चले जाने से हर कोई बेहद दुखी है। आपको बता दें जॉन स्कॉटलैंड के खेल कोच थे। इसके अलावा उन्होंने साल 1992 से लेकर 2000 तक ITV पर चलने वाले गेम शो के ओरिजिनल पार्ट में भी काम किया था। वो स्पोर्ट्स कोच होने के साथ-साथ एक्टर भी थे। जॉन एंडरसन ने काफी फेमस डॉयलॉग “कंटेंडर, तैयार! ग्लैडिएटर, तैयार!” को भी अपनी आवाज दी थी।
ओलंपिक खिलाड़ियों को भी दी ट्रेनिंग
खेल जगत में भी जॉन की अहम भूमिका थी। जॉन एंडरसन ने 100 से ज्यादा ओलंपिक खिलाड़ियों को कोचिंग दी, जिनमें पूर्व 5,000 मीटर विश्व रिकॉर्ड धारक डेविड मूरक्रॉफ्ट का नाम भी शामिल है। मूरक्रॉफ्ट ने जॉन को लेकर कहा कि ‘मैं जॉन की तारीफ के लिए क्या बोलूं मेरे पास कोई शब्द नहीं हैं’। उन्होंने एथलेटिक्स वीकली से बात करते हुए कहा उन्हें एथलीट्स से उनका बेस्ट प्रदर्शन निकलवाना आता था।
मूरक्रॉफ्ट ने की जॉन एंडरसन की तारीफ
डेविड मूरक्रॉफ्ट ने जॉन के बारे में आगे बात करते हुए कहा ‘मुझे पूरा यकीन है कि अगर जॉन नहीं होते, तो मैं कभी भी एक अच्छा एथलीट नहीं बन पाता’। वहीं जॉन के शो मे मेकर्स की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया। इस बयान में कहा गया कि ‘हमें हमारे प्रिय रेफरी जॉन एंडरसन के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। हम मुश्किल की इस घड़ी में उनके दोस्तों और परिवार के साथ हैं। जॉन को हमेशा ‘ग्लैडिएटर्स तैयार! कंटेंडर्स तैयार!’ की आवाज के लिए याद किया जाएगा। उनका जाना किसी बुरे सपने से कम नहीं है’
वहीं पूर्व फुटबॉल रेफरी मार्क क्लैटनबर्ग, जो फिलहाल BBC के “ग्लैडिएटर्स” के वर्तमान संस्करण में रेफरी का काम कर रहे हैं उन्होंने जॉन की आवाज को सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक बताया। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘नई सीरीज में उनका अनुसरण करना मेरे लिए बहुत कठिन था। साथ ही उन्होंने ग्लैडिएटर्स को किस तरह से संभाला, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा’।
John Anderson Passed Away
एंडरसन कोचिंग हॉल ऑफ फेम में शामिल
आपको बता दें एंडरसन ने इंग्लैंड के एमेच्योर एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य कोच के रूप में और स्कॉटलैंड के राष्ट्रीय कोच के रूप में भी काम किया। उन्होंने दर्जनों ओलंपियन को ट्रेनिंग दी। जॉन ने साल 1990 के दशक में “ग्लैडिएटर्स” में नाइटशेड के रूप में काम किया। साथ ही उन्हें 2002 में कोचिंग हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।
ओलंपिक स्प्रिंटर जेनिफर स्टाउट, जो “ग्लैडिएटर्स” में रेबेल के नाम से जानी जाती हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘वह सबसे अच्छे थे। वह हमें हंसाना और गुस्सा दिलाना जानते थे। उनके साथ काफी बेहतरीन यादें थी।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: सना तो रिश्ते के सवाल पर शरमाई, नेज़ी भड़के क्यों? पत्रकार से की बदतमीजी
संबंधित खबरें
Drishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
30 mins agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
8 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
11 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
13 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
14 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
15 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
17 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
18 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines