हिंदी न्यूज़/एंटरटेनमेंट/Toxic ने बदली रिलीज डेट, अब इन 2 फिल्मों से टकराएगी यश की फिल्म; जून में होगा महाक्लैश!
एंटरटेनमेंट
Toxic ने बदली रिलीज डेट, अब इन 2 फिल्मों से टकराएगी यश की फिल्म; जून में होगा महाक्लैश!
Toxic Release Date: यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है. मिडिल ईस्ट में हुई लड़ाई के बीच मेकर्स ने इस बात का फैसला किया है. वहीं अब ये फिल्म जून में रिलीज होगी और दो फिल्मों से इस फिल्म का क्लैश भी देखने को मिलेगा.
Toxic Release Date: यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट पीछे हट गई है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है. यश ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रही लड़ाई के चलते ये कदम उठाए गए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद से यश के फैंस खुश भी हैं और कुछ निराश भी हो गए हैं. 'धुरंधर 2' से क्लैश होने से बची यश की फिल्म का क्लैश अब 2 फिल्मों से हो सकता है. चलिए आपको भी बताते हैं 'टॉक्सिक' अब किन फिल्मों से टकराने जा रही है?
फिल्म की रिलीज डेट टली
'टॉक्सिक' पहले 'धुरंधर 2' के साथ 19 मार्च को रिलीज होने जा रही थी. वहीं अब यश ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट पर नया अपडेट दिया है. मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन के बीच फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन किया गया है. अब ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं इस फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में भी रिलीज किया जाएगा.
'धुरंधर 2' से अब यश की फिल्म का क्लैश होने से बच गया है. लेकिन अभी भी ये फिल्म जून में 2 फिल्मों से टकराने वाली है. दरअसल जून में 'टॉक्सिक' के साथ वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' और दिलजीत दोसांझ की एक अनटाइटल फिल्म भी रिलीज होने जा रही है. 'टॉक्सिक' के आसपास ही वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्में भी रिलीज होंगी, जिससे सिनेमाघरों में तीनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.
बता दें 'टॉक्सिक' फिल्म से यश 4 साल बाद स्क्रीन पर कमबैक कर रहे हैं. इससे पहले एक्टर 2022 में आई फिल्म 'केजीएफ 2' में नजर आए थे. वहीं 'टॉक्सिक' में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 600-700 करोड़ में तैयार किया गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है.
Toxic Release Date: यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट पीछे हट गई है. मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है. यश ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रही लड़ाई के चलते ये कदम उठाए गए हैं. वहीं सोशल मीडिया पर फैली इस खबर के बाद से यश के फैंस खुश भी हैं और कुछ निराश भी हो गए हैं. ‘धुरंधर 2’ से क्लैश होने से बची यश की फिल्म का क्लैश अब 2 फिल्मों से हो सकता है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘टॉक्सिक’ अब किन फिल्मों से टकराने जा रही है?
फिल्म की रिलीज डेट टली
‘टॉक्सिक’ पहले ‘धुरंधर 2’ के साथ 19 मार्च को रिलीज होने जा रही थी. वहीं अब यश ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्ट शेयर कर रिलीज डेट पर नया अपडेट दिया है. मिडिल ईस्ट में चल रही टेंशन के बीच फिल्म की रिलीज को पोस्टपोन किया गया है. अब ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं इस फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में भी रिलीज किया जाएगा.
‘धुरंधर 2’ से अब यश की फिल्म का क्लैश होने से बच गया है. लेकिन अभी भी ये फिल्म जून में 2 फिल्मों से टकराने वाली है. दरअसल जून में ‘टॉक्सिक’ के साथ वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और दिलजीत दोसांझ की एक अनटाइटल फिल्म भी रिलीज होने जा रही है. ‘टॉक्सिक’ के आसपास ही वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्में भी रिलीज होंगी, जिससे सिनेमाघरों में तीनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.
बता दें ‘टॉक्सिक’ फिल्म से यश 4 साल बाद स्क्रीन पर कमबैक कर रहे हैं. इससे पहले एक्टर 2022 में आई फिल्म ‘केजीएफ 2’ में नजर आए थे. वहीं ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ-साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया लीड रोल में हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को 600-700 करोड़ में तैयार किया गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई करती है.