OG Box Office Collection Day 7: पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ सिनेमाघरों में छाई हुई है. मूवी को रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. सातवें दिन भी पवन कल्याण की फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर सबको चौंका दिया. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘ओजी’ ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सोशल मीडिया पर भी ये मूवी छाई हुई है. हालांकि ओपनिंग डे के मुकाबले फिल्म की कमाई कम हो रही है, लेकिन इसके बाद भी ये इस साल की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है. चलिए जानते हैं पवन कल्याण की ‘ओजी’ ने अब तक कितनी कमाई की है?
OG ने 7वें दिन कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ ने 7वें दिन 7 करोड़ की धमाकेदार कमाई की. इसकी तेलुगु ऑक्यूपेंसी 21.49% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 13.99%, दोपहर के शो 21.99%, शाम के शो 23.57% और रात के शो 26.40% रहे. 7 दिनों में भारत में इस फिल्म ने 161.85 करोड़ की कमाई की है. वहीं अपकमिंग वीकेंड पर भी ये आंकड़े बढ़ते दिख रहे हैं.
यह भी पढ़ें: OG BO Collection Day 3: पवन कल्याण की फिल्म ने तीसरे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई, Mirai को चटाई धूल
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 248 करोड़ की कमाई कर ली है. ‘ओजी’ ने कमाई के मामले में ‘जॉली एलएलबी 3’ को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘जॉली एलएलबी 3’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में बात करें तो इस फिल्म ने 13 दिनों में 143.75 करोड़ की कमाई की है. ‘ओजी’ के आंकड़ों के हिसाब से अक्षय कुमारी की फिल्म 104.25 करोड़ पीछे है.
यह भी पढ़ें: Pawan Kalyan की बिगड़ी तबीयत, They Call Him OG स्टार को क्या हुआ?
मूवी की कास्ट
पवन कल्याण की ‘ओजी’ की कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में पवन कल्याण के साथ-साथ इमरान हाशमी, प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, श्रीया रेड्डी और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इसके साथ ही फिल्म को सुजीत ने डायरेक्ट किया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के एक्शन सीन्स की खूब तारीफ हो रही है. ऑडियंस को पवन कल्याण के एक्शन काफी पसंद आ रहे हैं.
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines